विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

विश्‍व एथलेटिक्‍स : रिले रेस में भारत की पुरुष और महिला टीम बाहर हुई

एशियाई चैंपियन भारत की महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को लेन तोड़ने के कारण अयोग्य घोषित किया गया.

विश्‍व एथलेटिक्‍स : रिले रेस में भारत की पुरुष और महिला टीम बाहर हुई
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • महिला रिले टीम लेन तोड़ने के कारण अयोग्‍य घोषित
  • पुरुष रिले टीम 10वें स्‍थान पर रहकर बाहर हुई
  • अमेरिका सहित सात टीमों ने क्‍वालिफाई कर लिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: एशियाई चैंपियन भारत की महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को लेन तोड़ने के कारण अयोग्य घोषित किया गया जबकि पुरुष टीम 10वें स्थान पर रहते हुए आज यहां विश्‍व एथलेटिक्स चैंपियनशिप से बाहर हो गई जिससे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय दल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा.भारतीय महिलाओं की टीम में जिस्ना मैथ्यू, एमआर पूवम्मा, अनिल्डा थॉमस और निर्मला शेरोन शामिल थी जो तीन मिनट 28.62 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में सातवें स्थान पर रही. लेन तेड़ने के कारण टीम को अयोग्य घोषित कर दिया गया. अगर उन्हें आयोग्य घोषित नहीं भी किया जाता तो भी महिलाओं की टीम फाइनल में नहीं पहुंचती. भारत की तरफ से दौड़ की शुरुआत करने वाली जिस्ना 250 मीटर की दूरी तय करने के बाद दूसरे खिलाड़ी की लेन में चली गईं जिसके बाद उन्हें आईएएएफ प्रतियोगिता के नियम 163.3(ए) के तहत अयोग्य करार दिया गया.

एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली यह टीम अपनी हीट में सातवें स्थान पर रही और सभी टीमों के बीच कुल 12वें स्थान पर रही. टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों हीट की शीर्ष तीन-तीन टीमों के अलावा अगला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो टीमें शामिल हैं. इस स्पर्धा में अमेरिका, जमैका, ब्रिटेन, नाइजीरिया, जर्मनी, पोलैंड, बोत्सवाना और फ्रांस की टीमों ने क्वालीफाई किया है.

यह भी पढ़ें : 100 मीटर के चैंपियन गेटलिन की पदक वितरण समारोह में हुई हूटिंग

पुरुषों की चार गुणा चार सौ रिले टीम स्पर्धा में भी भारतीय टीम अपनी हीट में तीन मिनट 2.80 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान और कुल 16 टीमों में दसवें स्थान पर रही. टीम महज एक सेकेन्ड से भी कम समय से फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं, फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम क्यूबा के धावकों ने तीन मिनट 01.88 सेकेन्ड का समय लिया था.

वीडियो : रैंप पर दिखाई दीं रेसलर साक्षी मलिक



एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुन्हु मुहम्मद, अमोज जैकब, मुहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम यहां कोई करिश्मा करने में नाकाम रहीं. रेस के बाद अपने प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुये अरोकिया ने कहा, ‘‘ यह सत्र का हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, हम और अच्छा कर सकते थे लेकिन दूसरे धावकों के पीछे दौड़ने के कारण बेटन देने में ज्यादा समय लग गया. एशियाई चैंपियनशिप में हम शुरुआत से बढ़त बनाये हुये थे और वहां बेटन आसानी से दूसरे खिलाड़ी को दे पा रहे थे. कल होने वाले फाइनल के लिये क्वालीफाई करने के मामले में अमेरिका (दो मिनट 59.23 सेकेन्ड), त्रिनिदाद एंड टोबैगो (दो मिनट 59.35 सेकेन्ड) और बेल्जियम (दो मिनट 59.47 सेकेन्ड) शीर्ष तीन टीमें रहीं. इनके अलावा ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, पोलैंड और क्यूबा ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com