पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने दावा किया कि भारतीय हॉकी टीम अगले महीने यहां शुरू होने वाले तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने दावा किया कि भारतीय हॉकी टीम अगले महीने यहां शुरू होने वाले तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि भारत और मलेशिया ने अप्रैल में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पुष्टि कर दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना को भी इस टूर्नामेंट के लिए आमंत्रण भेजा था लेकिन उनसे हमें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हमारे लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि भारत ने पुष्टि कर दी है कि वह इस टूर्नामेंट में शिरकत करेगा। ’’ पीएचएफ सचिव ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि हाकी इंडिया को पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट के लिए सरकार से हरी झंडी मिल गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल दिसंबर में टेस्ट श्रृंखला में चीन के दौरे के बाद यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय हॉकी के लिए एक बड़ा कदम होगा। ’’ पीएचएफ के अनुसार टूर्नामेंट लंदन ओलिंपिक खेलों की तैयारियों के लिए बिलकुल सही होगा। पाकिस्तान, भारत और मलेशिया की टीमें अप्रैल में मलेशिया में अजलन शाह हॉकी कप में भी भाग लेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं