विज्ञापन
2 months ago

India vs Pakistan Hockey World Cup 2026 Highlights: एमस्टेलवीन में चल रहे FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पूल D मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया है. जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए जबकि एक गोल हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा. पाकिस्तान की ओर से हनान शाहिद (2 गोल) और सुफ़यान खान के गोल किए. 

हरमनप्रीत ने दिन की शुरुआत अपने पारंपरिक अंदाज़ में की और खेल के पहले पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ़्लिक से गेंद को निचले दाएं कोने में पहुंचा दिया. छह मिनट बाद, अभिषेक ने शानदार खेल दिखाते हुए और गोल के पास बेहतरीन ड्रिबलिंग करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया. 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने फिर कमाल दिखाया. उन्होंने पीसीपर एक चालाकी भरा पास देने की कोशिश की, लेकिन गेंद वापस उनके पास आई और उन्होंने पास से ज़ोरदार स्लैप शॉट लगाकर गोल कर दिया.

इससे पाकिस्तान की टीम जैसे जाग गई और हनान शाहिद ने अपनी ड्रिबलिंग और रफ़्तार का इस्तेमाल करते हुए ठीक एक मिनट बाद शानदार फ़ील्ड गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया. 24वें मिनट में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया.अभिषेक ने गोल के पास एक और शानदार ड्रिबलिंग की और अपनी 3D स्किल्स दिखाईं, जिसके बाद सुफ़यान ने पाकिस्तान के पहले पीसीपर ड्रैग फ़्लिक से गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया. 

हाफ़-टाइम तक पाकिस्तान का पलड़ा भारी था, लेकिन भारत ने दूसरे हाफ़ की शुरुआत बेहतर ढंग से की. पांच मिनट के अंदर ही, सुखजीत सिंह पर अरशद लियाकत के खतरनाक टैकल के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हार्दिक ने बिना कोई गलती किए गोल कर दिया. 

तीसरा क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा और उन्होंने गेंद पर अपना कब्ज़ा बनाए रखा, लेकिन पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत बेहतर रफ़्तार के साथ की और हाई प्रेसिंग के कारण शाहिद को सूरज करकेरा के खिलाफ़ वन-ऑन-वन ​​स्थिति मिली - और उन्होंने शांति से गेंद को नियर पोस्ट के निचले कोने में पहुंचा दिया. स्कोर 5-3 होने पर पाकिस्तान को फिर से पूरी ताकत लगाने का हौसला मिला और इससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया, लेकिन भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी.

India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर

भारत अगले दौर में पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर.

हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह के पेनल्टी स्ट्रोक ने भारत को बढ़त दिलाई. पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद के दो गोल और सुफियान खान का पेनल्टी कॉर्नर सिर्फ़ सांत्वना ही साबित हुए.


 

India vs Pakistan LIVE Score: भारत अगले दौर में


और ये खत्म हुआ. 

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है. टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान को पीसी


पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला है. अब 3 मिनट के कम समय बचा है. पाकिस्तान 10 खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम का फ़ायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तान ने रिव्यू लिया है. वो पेनल्टी कॉर्नर (PC) चाहते हैं. उन्हें लगता है कि 'D' के अंदर गेंद भारतीय खिलाड़ी के पैर से लगी है. टीवी अंपायर भी इससे सहमत हैं. गेंद संजय को लगी है और यह पेनल्टी कॉर्नर है.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत 10 खिलाड़ियों से खेल रही

आखिरी के पलों में टीम इंडिया 10 खिलाड़ियों से खेल रही है.लालगे को येलो कार्ड दिखाया गया.उन्हें पांच मिनट के लिए बाहर कर दिया गया है, जिसका मतलब है कि वे बाकी गेम में नहीं खेल पाएंगे. मिडफील्डर ने खराब टैकल किया. 

India vs Pakistan LIVE Score: भारत ने गंवाया रिव्यू

भारत के लिए काउंटर अटैक का मौका.सुखजीत और शिलानंद ने पास एक्सचेंज किए.शॉट दिलप्रीत से लगा लेकिन अब्दुल्ला ने अच्छा टैकल किया. दिलप्रीत ने रिव्यू लिया उन्हें लगता है कि भारत के लिए एक PC है लेकिन ओरिजिनल डिसीजन बदलने का कोई कारण नहीं है.भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया.

India vs Pakistan LIVE Score: खेल को कंट्रोल करने की कोशिश

हरमनप्रीत मैदान पर काफी आगे हैं. खेल को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इससे भारत पर काउंटर-अटैक का खतरा बढ़ जाता है. गेंद मिलने के बाद पाकिस्तान तेज़ी से आगे बढ़ता है. लेकिन उनका आखिरी शॉट अच्छा नहीं होता.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का अटैक जारी

भारत के पास काउंटर-अटैक का मौका है.अभिषेक ने अच्छी तरह गेंद जीती और दिलप्रीत को पास दिया. भारतीय फ़ॉरवर्ड ने खेल की रफ़्तार धीमी की और खाली जगह पर मौजूद एक खिलाड़ी को ढूंढा, लेकिन आख़िरकार भारत ने गेंद गंवा दी.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान ने दागा तीसरा गोल


आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने तीसरा गोल दाग दिया है. मिडफ़ील्ड में हार्दिक के बॉल गंवाने के बाद हनान शाहिद ने शानदार फ़िनिश किया.पाकिस्तान को ऐसे ही शुरुआत की जरूरत थी और उन्होंने बिल्कुल ही वैसा किया है.

India vs Pakistan LIVE Score: अब आखिरी क्वार्टर


अब आखिरी क्वार्टर का खेल बाकी है. तीसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे अटैकिंग मूव बनाए. आखिरी पलों में अभिषेक ने एक रिवर्स हिट किया था. भारत को लगा कि गोल है, लेकिन गेंद बाहर से अंदर नेट में आई थी. भारत 3 गोल की बढ़त पर है. हार्दिक ने पनेल्टी स्ट्रोक पर गोल किया था. भारत के पास तीन गोल की बढ़त है.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का अच्छा डिफेंस

सुफियान ने ड्रैग-फ्लिक किया, जिसे रशर ने रोक दिया और पाकिस्तान को लॉन्ग कॉर्नर मिला.आखिरकार भारत ने गेंद हासिल कर ली और मौका हाथ से निकल गया.
 

India vs Pakistan LIVE Score: सुखजीत ने गंवाया मौका

पाकिस्तान के डी के ठीक बाहर सुखजीत को जबरदस्त एरियल पास मिला था. उन्हें बस गोलकीपर को छकाना  था. लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए, शॉट बाहर चला गया.


इसके कुछ पलों बाद पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को एक और पीसी

ज़िक्रिया का खराब टैकल, जो वेवेक से टकरा गया. ग्रीन कार्ड मिला, इसलिए वह दो मिनट के लिए बाहर है. पाकिस्तान खराब फाउल कर रहा है, उन्हें शांत रहने की जरूरत है.  अब आदित्य ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर जीता.


हरमनप्रीत ड्रैग-फ्लिक नहीं ले रहे हैं.रोहिदास ने स्लैप हिट ली, लेकिन इसे रोक दिया गया और पाकिस्तान को फ्री हिट मिली.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को पेनल्टी स्ट्रोक


हरमनप्रीत पूरे जोश में हैं.पाकिस्तान के दाईं ओर से सर्कल में घुसने पर एक और ब्लॉक किया.

इसके कुछ ही सेकंड बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला है. पाकिस्तान के सर्कल में अरशद ने आदित्य के साथ  फाउल किया. गलत तरीक से स्टीक अड़ाकर उन्हें गिरा दिया. पाकिस्तान के पास रिव्यू है, लेकिन उन्होंने इसे लिया नहीं.

हार्दिक शॉट ले रहे हैं और उन्होंने कोई गलती नहीं की. भारत का पांचवां गोल.भारत 5-2 पाकिस्तान.

India vs Pakistan LIVE Score: तीसरा क्वार्टर शुरू

चलिए तीसरा क्वार्टर शुरू हुआ.

ब्रेक के दौरान कोच ने ब्रॉडकास्टर्स से बात की है.

फुल्टन ने कहा,"मैच बहुत तेज़ी से बदलते हैं. हमें खेल पर कंट्रोल रखना होगा, हमने कुछ आसान गोल खा लिए."


वेल्डहोफ़ ने कहा,"हमारे पास मौका है. हमने अच्छी वापसी की. हमने आसानी से मौके दे दिए."

India vs Pakistan LIVE Score: अभिषेक का जादू

अभिषेक का जादू देखिए...

India vs Pakistan LIVE Score: किसने किए गोल

भारत के लिए अभी तक हरमनप्रीत सिंह और अभिषक ने दो-दो गोल किए हैं. 

 

  • 5' - हरमनप्रीत - पेनल्टी कॉर्नर
  • 11' - अभिषेक - फील्ड गोल
  • 20' - हरमनप्रीत - पेनल्टी कॉर्नर
  • 22' - हनान शाहिद - फील्ड गोल
  • 24' - अभिषेक - फील्ड गोल
  • 25' - सुफियान खान - पेनल्टी कॉर्नर

India vs Pakistan LIVE Score: पहला हाफ भारत के नाम

पहले हाफ के दोनों क्वार्टर भारत के नाम रहे. पहले क्वार्टर में टीम इंडिया ने दो गोल दागे. और दूसरे में भी दो गोल. हालांकि, दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की और दो गोल दागकर मैच में रोमांच पैदा किया. लेकिन टीम इंडिया के पास दो  गोल की बढ़त है. 

सीटी बजने से ठीक पहले सुखजीत को ग्रीन कार्ड दिखाया गया, इसलिए गेम दोबारा शुरू होने पर उन्हें एक मिनट के लिए बाहर बैठना होगा.


 

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का अटैक जारी

अब पाकिस्तान ज़्यादा आत्मविश्वास के साथ खेल रहा है.वे काउंटर-अटैक में खतरनाक लग रहे हैं. भारत को खेल की रफ़्तार धीमी करने की ज़रूरत है, लेकिन वे भी आक्रामक खेल रहे हैं. खेल एक छोर से दूसरे छोर तक जा रहा है. हाफ टाइम से पहले  भारत एक और गोल दागना चाहेगा.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान को एक और पेनल्टी

पाकिस्तान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है. उसने फाइटबैक किया है और पेनल्टी हासिल की. पाकिस्तान के दाईं ओर से सर्कल में घुसते ही सुमित ने फ़ाउल किया.

कोई ट्रैप नहीं था, शॉट को आखिरकार सुमित ने ब्लॉक कर दिया और उसने उसे दूर धकेल दिया.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान ने दागा दूसरा गोल


अब पाकिस्तान ने दूसरा गोल दागा है. अब भारत के गोल के तुरंत बाद पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला है. और यह गोल है. 


पाकिस्तान ने अपना दूसरा गोल कर लिया है.सुफियान खान ने ड्रैग-फ्लिक किया, गेंद अमित रोहिदास से टकराकर डिफ्लेक्ट हुई, लेकिन उन्हें यह गोल मिल गया.

India vs Pakistan LIVE Score: क्या जबरदस्त गोल है...

भारत ने मुकाबले का चौथा गोल दागा है. यह जबरदस्क गोल है. अभिषेक 'D' के अंदर अपना हुनर ​​दिखा रहे हैं. ज़बरदस्त ड्रिबलिंग, उन्हें किस्मत से एक डिफ्लेक्शन मिला, लेकिन उन्होंने अपनी किस्मत खुद बनाई और गेंद पाकिस्तान के खिलाड़ी की स्टिक से टकराकर गोल में चली गई.

India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान का खुला खाता


चलिए पाकिस्तान ने अपने गोल का खाता खोल लिया है.सूरज ने पहला शॉट तो रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर हनान शाहिद को एक और मौका मिला और इस बार उन्होंने गोलकीपर को छका दिया. भारत अब 3-1 से आगे है. दूसरे क्वार्टर में अभी तक काफी कुछ घटा है.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का तीसरा गोल

भारत को पेनल्टी मिली थी. शिलानंद को हवा में आती गेंद मिलती है, जिसे उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर में बदला. 

राजिंदर ड्रैग-फ़्लिक करते हैं.लेकिन गोलकीपर उसे रोक लेता है.भारत के पास गेंद बनी रहती है, फिर हरमनप्रीत को गेंद मिलती है और वे ज़ोरदार शॉट मारकर गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर देते हैं. इस बार का गोल वेरिएशन से. जबरदस्त शॉट था सरपंच साहब का.

India vs Pakistan LIVE Score: हरमनप्रीत मैदान पर हर जगह


हरमनप्रीत ने एरियल शॉट मारा, मंदीप ट्रैप मिस कर गए. खेल कुछ सेकंड के लिए रुका हुआ है. ऐसा लग रहा है कि डॉक्टर स्टैंड में किसी को देख रहे हैं. भारत को तीसरे गोल की तलाश है.

India vs Pakistan LIVE Score: दूसरा क्वार्टर शुरू


दूसरा क्वार्टर शुरू हुआ. भारतीय टीम इस क्वार्टर में भी गोल करना चाहेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा समय में कितना अंतर है, इसका अंदाजा इसी से लगाइए कि आखिरी बार दोनों नेशन कप में भिड़े थे और तब टीम इंडिया 7-1 से जीती थी.

India vs Pakistan LIVE Score: अभिषेक के नाम दूसरा गोल

FIH की वेबसाइट ने दूसरा गोल अभिषेक के नाम किया है. लगता है कि मनदीप ने गेंद को छुआ तक नहीं.गेंद पाकिस्तान के खिलाड़ी की स्टिक से टकराकर अंदर गई.

India vs Pakistan LIVE Score: पहला क्वार्टर पूरा


भारत गेंद को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जा रहा है.  क्वार्टर में ज़्यादा समय नहीं बचा है. वे दो गोल की बढ़त के साथ ब्रेक में जाना चाहेंगे.

पहला क्वार्टर पूरा हुआ. पहला क्वार्टर में पूरी तरह से भारत हावी रहा है. टीम इंडिया 2-0 से आगे है. हरमनप्रीत और मनदीप ने गोल दागे हैं. पहले क्वार्टर में भारत ने चार पेनल्टी हासिल किए और एक को गोल में बदला.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को एक और पीसी

असल में, उस टच के लिए मनदीप तारीफ़ के हक़दार हैं. सेंटर फ़ॉरवर्ड ने बहुत अच्छा खेल दिखाया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों से घिरे होने के बावजूद उन्होंने सही समय पर अपनी स्टिक नीचे की.

और भारत को एक और PC मिला.पाकिस्तान के अरशद का कंट्रोल खराब रहा और गेंद उनके पैर से टकरा गई.

हरमनप्रीत ड्रैग-फ्लिक से चूक गए और मौका हाथ से निकल गया.भारत रेफरल के बारे में सोच रहा था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं लिया.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का दूसरा गोल


भारत ने दूसरा गोल दागा. मनदीप का कमाल. अभिषेक ने हवा में आए पास को शानदार ढंग से कंट्रोल किया और उसे आगे बढ़ाया.भारत की बढ़त दोगुनी. मनदीप के बेहतरीन टच दिया.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का अच्छा डिफेंस

अब पाकिस्तान ने अटैक शुरू किया. मनप्रीत और लालगे ने अच्छा खेल दिखाते हुए भारत के सर्कल के पास बॉल पर कब्ज़ा किया.अब भारत जवाबी हमला कर रहा है, लालगे शानदार ड्रिबलिंग के साथ सर्कल में दाखिल होते हैं, लेकिन उनका आखिरी शॉट सही नहीं लग पाता.
 

India vs Pakistan LIVE Score: भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर


भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिली है. अपना पहला गोल करने के कुछ ही सेकंड बाद.

शिलाानंद की बदौलत भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला.

हरमनप्रीत तैयार हैं... ड्रैग-फ्लिक निशाने पर है और गोलकीपर ने इसे रोक लिया.

India vs Pakistan LIVE Score: भारत का पहला गोल


भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला.अभिषेक के रिवर्स हिट पर गोलकीपर ने खतरनाक तरीके से गेंद को क्लियर किया.


हरमनप्रीत का पहला पेनल्टी कॉर्नर डिफेंडर के पैर पर लगा.उन्हें एक और मौका मिला और इस बार कोई रुकावट नहीं आई.उन्होंने गोलकीपर के बाईं ओर ज़ोरदार और नीचा शॉट मारा, जो पोस्ट डिफेंडर के पैरों के बीच से निकल गया.
 

India vs Pakistan LIVE Score, Hockey World Cup 2026: पहले ही मिनट से टीम इंडिया का अटैक

पहला क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है. यह पूल D में दूसरी जगह के अहम मुकाबला है. 

भारतीय टीम पहले ही मिनट से अटैक पर.पाकिस्तान के सर्किल में एंट्री ली. पाकिस्तान ने फ्री हिट को गंवा दिया.अभिषेक बॉल को सर्कल के अंदर लेकर गए. दिलप्रीत ने स्पॉट से शॉट लिया. लेकिन पाकिस्तान खिलाड़ी के स्टीक से लगकर गेंद लॉन्ग कॉर्नर से काफी दूर रही.

India vs Pakistan LIVE Score, Hockey World Cup 2026: अब एक्शन की शुरुआत

खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ गए हैं. भारतीय खिलाड़ी भगवा किट में है. पाकिस्तान सफ़ेद और हरे रंग के शेड्स वाली जर्सी में है.

क्रेग फुल्टन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहते हैं,"यह इतिहास है, दोनों टीमों के बीच अच्छी प्रतिद्वंद्विता है. हमें मौके के दबाव में नहीं, बल्कि खेल पर ध्यान देना है. हम यह मैच खेलने के लिए उत्साहित हैं. वे एक अच्छी टीम हैं, वे गोल कर सकते हैं, लेकिन हम भी एक अच्छी टीम हैं."

पाकिस्तान के हेड कोच बॉब वेल्डहोफ़ कहते हैं,"मान लीजिए कि हम आज फ़ाइनल खेल रहे हैं. भारत के ख़िलाफ़ खेलना हमेशा बहुत खास होता है."

India vs Pakistan Live Score: इंग्लैंड की गलतियों से सबक लेकर उतरेगा भारत

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की नजर अपनी कमियों को दूर करने पर होगी. इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की बढ़त गंवाने के बाद कोच क्रेग फुल्टन चाहेंगे कि खिलाड़ी अहम मौकों पर एकाग्रता बनाए रखें और विपक्षी हमलों को टैकल व इंटरसेप्शन से रोकें. वहीं, पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर भी निगाहें रहेंगी, जिन्होंने दो मैचों में तीन गोल किए हैं और पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं.

India vs Pakistan Live Score:  भारत ने प्लेइंग XI का किया ऐलान

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया गया है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी. पूल D में दूसरे दौर की रेस के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है और भारतीय टीम जीत दर्ज कर नॉकआउट की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी.

India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान मैच बना करो या मरो मुकाबला

इंग्लैंड ने पूल D के अपने आखिरी मैच में वेल्स को 8-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और नौ अंकों के साथ ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया. तीन मैचों में 16 गोल दागने वाली विश्व नंबर-3 टीम ने सेमीफाइनल की दावेदारी और मजबूत कर ली है. वहीं, वेल्स के बाहर होने के बाद अब दूसरे स्थान के लिए मुकाबला सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच रह गया है.

India vs Pakistan Live Score: आखिरी बार जब आए थे दोनों आमने-सामने

भारत की विश्व कप में पाकिस्तान से आखिरी भिड़ंत साल 2010 में हुई थी, जहां टीम इंडिया ने 4-1 से बाजी मारी थी। बुधवार को एक बार फिर भारतीय टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान ने 69 मैच जीते हैं. भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 साल से अजेय रहा है. टीम को आखिरी हार 2016 में मिली थी.

India vs Pakistan Live Score: इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें

हरमनप्रीत सिंह: भारतीय टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे. हरमनप्रीत टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुके हैं. पाकिस्तान के खिलाफ साल 2013 से भारत की ओर से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी हरमनप्रीत के नाम ही है. अपनी आक्रामक कप्तानी और दमदार प्रदर्शन के बूते हरमनप्रीत अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं.

मनदीप सिंह: भारत के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मनदीप सिंह से भी टीम को इस महामुकाबले में काफी उम्मीदें होंगी. मनदीप भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. इसके साथ ही वह भारत के अटैक को लीड करते हुए गोल करने के मौके बनाने में भी माहिर हैं.

मनप्रीत सिंह: भारत के लिए हॉकी में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रखने वाले मनप्रीत सिंह को इस टीम की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. स्टार मिडफील्डर भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड बन सकता है. मनप्रीत गोल बनाने के साथ-साथ अटैक को लीड करते हुए अपने करियर में कई शानदार गोल भी दाग चुके हैं. उनका अनुभव यकीनन भारत के लिए काफी अहम होगा.

जुगराज सिंह: भारत के इस डिफेंडर को टीम के डिफेंस की जान माना जाता है. अपनी मजबूत तकनीक और स्किल्स के दम पर वह विपक्षी टीम के लिए भारत के डिफेंस को अभेद बनाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं. इसके साथ ही उन्हें पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ भी माना जाता है. वह कई बार मुश्किल समय में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को जीत दिला चुके हैं.

हार्दिक सिंह: मैदान पर अपनी रफ्तार, बेहतरीन स्टिक वर्क और खेल की शानदार समझ के बूते स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं. डिफेंस को मजबूती देने के साथ-साथ वह शानदार गोल करने की क्षमता भी रखते हैं. अपने अनुभव के दम पर हार्दिक किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं.
 

India vs Pakistan Live: ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड


भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेला में बेहद रोमांचक और दिलचस्प मुकाबला होता है. हॉकी में दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता क्रिकेट की तरह ही है. हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान पर बहुत भारी रहा है.

प्रदर्शन के मामले में भी भारतीय टीम इस समय दुनिया की मजबूत और श्रेष्ठ टीमों में से एक है. ओलंपिक में पदक जीत रही है, जबकि पाकिस्तान पुरुष हॉकी टीम के प्रदर्शन का ग्राफ लगातार गिरा है. पाकिस्तान पुरुष टीम ने 16 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है. टूर्नामेंट में पाकिस्तान ग्रुप डी की 4 टीमों के बीच चौथे स्थान पर है. टीम ने अपने 2 मैचों में एक ड्रा खेला है, जबकि एक मैच गंवाया है.

अगर दोनों के बीच रिकॉर्ड पर गौर करें तो दोनों टीमें कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं. इसमें पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं, जबकि भारतीय टीम ने 69 मैचों में जीत हासिल की है। 32 मैच ड्रा रहे हैं.

हॉकी विश्व कप में दोनों टीमें कुल 5 बार आमने-सामने आई हैं. इसमें भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 2 मैचों में सफलता मिली है. आखिरी बार दोनों टीमें 2010 विश्व कप में भिड़ी थी, और तब भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी.

IND vs PAK LIVE Score: आज महामुकाबला


नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. भारत-पाकिस्तान के बीच आज हॉकी वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला जाना है. भारत को अगले राउंड में जाने के लिए आज के मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए या फिर ड्रॉ. टीम इंडिया आज का मैच हार नहीं सकती.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Mens Hockey, Pakistan Mens Hockey, Hockey, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com