विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2011

टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसका भारत

इंग्लैंड के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से सफाये के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई: इंग्लैंड के हाथों टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से सफाये के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई जबकि इंग्लैंड ने नंबर वन के सिंहासन पर कब्जा कर लिया । एंड्रयू स्ट्रास की अगुवाई वाली टीम को शीर्ष पर पहुंचने के लिए श्रृंखला दो मैचों के अंतर से जीतनी थी। मेजबान टीम ने तीसरा टेस्ट जीतकर ही नंबर वन के ताज पर कब्जा तय कर लिया था। भारत अगर चौथे मैच को ड्रा कराने में कामयाब रहता तो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहता। भारत ने श्रृंखला की शुरुआत दुनिया की नंबर एक जबकि इंग्लैंड ने तीसरे नंबर की टीम के रूप में की थी। आज जारी रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड के 125 रेटिंग अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर द. अफ्रीका है जिसके 118 रेटिंग अंक हैं जबकि भारत के 117 रेटिंग अंक हैं। इसके बाद श्रीलंका (108), ऑस्ट्रेलिया (100), पाकिस्तान (93), वेस्टइंडीज (89), न्यूजीलैंड (78) और बांग्लादेश (आठ) की टीमें हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेस्ट, रैंकिंग, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com