लिएंडर पेस से डबल्स में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भारतीय टीम शुक्रवार से शुरू होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में पांच बार की चैंपियन स्पेन टीम से भिड़ने के लिए तैयार है जिसमें स्टार राफेल नडाल सहित विश्व स्तर के खिलाड़ी मौजूद हैं, वहीं स्पेन की टीम एलीट विश्व ग्रुप में स्थान हासिल करने के लिए बेताब है.
हालांकि, विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबला भारत के एकल खिलाड़ी साकेत मायनेनी और रामकुमार रामनाथन के लिए अच्छा मौका होगा, जिनके पास कुल मिलाकर डेविस कप करियर के नाम पर केवल पांच मैच खेलने का अनुभव है. ये दोनों सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद की परीक्षा ही नहीं करना चाहेंगे, बल्कि उनसे काफी कुछ सीखना भी चाहेंगे.
भारतीय टेनिस प्रशंसकों के लिये भी यह जीवन में एक बार मिलने वाला मौका होगा क्योंकि उन्हें इस दौरान 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल को प्रतिस्पर्धी मैच में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. हालांकि यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से जूझ रहा है, लेकिन उन्हें कभी भी कमतर नहीं माना जा सकता.
साथ ही भारत के पास इतने एटीपी टूर्नामेंट नहीं हैं, जिनमें टेनिस स्टार जैसे नडाल, डेविड फेरर (दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी) और फ्रेंच ओपन चैंपियन फेलिसियानो लोपेज (विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर) और मार्क लोपेज (युगल में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर) आकर खेल सकते हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राफेल नडाल, डेविस कप, लिएंडर पेस, साकेत माइनेनी, टेनिस, Rafael Nadal, Davis Cup, Leander Paes, Saket Maineni, Tennis