विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2018

हॉकी: चार देशों के टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 4-2 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैच में आज जापान को 4-2 से हरा दिया.

हॉकी: चार देशों के टूर्नामेंट में भारत ने जापान को 4-2 से हराया
भारतीय टीम का सामना अब दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से होगा (फाइल फोटो)
  • अगला मुकाबला अब बेल्जियम से होगा
  • विवेक और वरुण ने शुरुआती दो गोल दागे
  • आखिरी क्षणों में मनदीप, रमनदीप ने किए गोल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हेमिल्टन: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैच में आज जापान को 4-2 से हरा दिया.न्यूजीलैंड को 3-2 और बेल्जियम को 5-4 से हराने के बाद भारत ने मनदीप सिंह (58वां मिनट ) और रमनदीप सिंह ( 58वां मिनट ) के गोलों के दम पर जापान को मात दी. इससे पहले भारत के लिये विवेक सागर प्रसाद ( 12वां ) और वरुण कुमार (30वां ) ने गोल किया. जापान के लिए सेरेन तनाका ( 14वां ) और शोटा यामाडा ( 43वां ) ने गोल दागे. भारत का सामना अब दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से होगा जिसने मेजबान न्यूजीलैंड को 4-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

यह भी पढ़ें: 'कुछ ऐसे' आखिरी दो मिनट में भारत ने बेल्जियम से लिया हार का बदला

पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा और भारतीयों ने जापानी खेमे में जमकर हमले बोले. हरजीत सिंह ने मिडफील्ड से गेंद लेकर फारवर्ड अरमान कुरैशी को सौंपी जिसने इसे विवेक को दिया और उसने भारत के लिये पहला गोल दागा. तौरंगा में अपने पहले ही मैच में दो गोल करने वाले विवेक इस दौरे पर काफी प्रभावी रहे हैं और उन्होंने गोल करने के कई मौके बनाये. जापान के लिये बराबरी का गोल तनाका ने किया । दूसरे क्वर्टर में भारत ने लय बरकरार रखी.

वीडियो: मलेशिया को हराकर भारत ने एशिया कप जीता
उधर जापानी डिफेंस के बिखरने से भारत को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले और दूसरे को वरुण कुमार ने गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिले. भारत को तीसरा पेनल्टी कार्नर 32वें मिनट में मिला लेकिन हरमनप्रीत सिहं इसे गोल में नहीं बदल सके. जापान के लिये दूसरा गोल यामादा ने पेनल्टी कार्नर पर किया. भारत के लिये आखिरी दो गोल दो मिनट के भीतर मनदीप और रमनदीप ने करके जीत सुनिश्चित की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com