सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली:
भारतीय मुक्केबाजी के बुरे दिन अंतत: खत्म होते दिख रहे हैं। क्योंकि देश में इस खेल के प्रशासकों ने आठ मई को ताजा चुनाव कराने का फैसला किया है, ताकि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ नई राष्ट्रीय संस्था बना सके।
कोलकाता में शेयरधारकों की बैठक में सर्वसम्मति से आठ मई को चुनाव कराने का फैसला किया गया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) द्वारा दी गई अंतिम सीमा से छह दिन पहले ऐसा किया गया।
शनिवार को हुई बैठक में मौजूद एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'चुनाव आठ मई को कराऐ जाएंगे और इस प्रक्रिया को भारतीय ओलिंपिक संघ का समर्थन प्राप्त होगा। चुनावों के स्थल पर अभी फैसला नहीं किया गया है। नामांकन अब अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ को भेजे जाएंगे जो फैसला करेगा।'
ये सब हैं अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
अध्यक्ष पद के लिए दौड़ दिल्ली के रोहित जैन, पूर्व सचिव राकेश ठकरान और राजेश भंडारी के बीच होने की उम्मीद है। जैन अब बर्खास्त हुई बॉक्सिंग इंडिया में महासचिव के पद के चुनाव में करीब से हार गए थे।
महासचिव के पद के लिए जय कोहली (मौजूदा समय में खेल का प्रशासन देख रही तदर्थ समिति के सदस्य), गोवा के लेनी डी. गामा और जम्मू-कश्मीर के डॉ निर्मोलक सिंह हैं।
डी. गामा रिंग अधिकारियों के आयोग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि डॉ. सिंह बीते समय में भारतीय मुक्केबाजी टीमों के अधिकारिक डॉक्टर थे। अधिकारी ने कहा, 'सभी विवादास्पद मुद्दे करीब-करीब सर्वसम्मति से निपटा लिए गए हैं।'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय मुक्केबाजी संस्था, मुक्केबाजी, मुक्केबाजी महासंघ, बॉक्सिंग इंडिया, एआईबीए, Hope For Indian Boxing, Boxing, Elections, AIBA