किसी भी मैच का रुख पलटने की हिम्मत रखने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि भारतीय टीम मैच जिताऊ खिलाड़ियों से भरी पड़ी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
किसी भी मैच का रुख पलटने की हिम्मत रखने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि भारतीय टीम मैच जिताऊ खिलाड़ियों से भरी पड़ी है और आशीष नेहरा जैसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में कम बातें की जा रही हैं लेकिन वह विश्व कप के मैचों को नया मोड़ देने में सक्षम हैं। हरभजन ने कहा, अच्छी बात यह है कि इस विश्व कप टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने हाल के समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है इसलिए भारत की इस टीम का अन्तिम खिलाड़ी भी महत्वपूर्ण है। आशीष नेहरा का उदाहरण देते हुए हरभजन ने कहा कि इस तेज गेंदबाज को कम करके आंका जाता है जबकि वह ऐसा गेंदबाज है जो नई गेंद से गेंदबाजी शुरू करता है और मध्य तथा अन्तिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी करता है एक दिवसीय मैचों में उसने पिछले दो सालों में 59 विकेट लिए हैं यह कोई मजाक नहीं है जोहानिसबर्ग में एबी डि विलियर्स का उसे जो विकेट मिला था उससे मैच का रुख पलट गया था लेकिन उसके बारे में बहुत कम लोग बात कर रहे हैं। हरभजन ने कहा कि अब आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों के हिसाब से अपने का तैयार करना होता है और मौसम तथा मैच की स्थिति को ध्यान में रखकर गेंदबाजी करनी होती है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हरभजन सिंह, मैच, खिलाड़ी