विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2011

हरिकृष्णा ने शतरंज विश्व कप में रोदश्तेन को हराया

भारत के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने विश्व शतरंज कप के पहले राउंड के पहले गेम में इस्रायल के मैक्सिम रोदश्तेन को शिकस्त दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
खांती मानसियस्क: भारत के ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने विश्व शतरंज कप के पहले राउंड के पहले गेम में इस्रायल के मैक्सिम रोदश्तेन को शिकस्त दी। काले मोहरों से जीत दर्ज करने वाले हरिकृष्णा अब 128 खिलाड़ियों के नॉकआउट राउंड के अंतिम 64 चरण में पहुंचने से केवल एक ड्रा दूर हैं। यह अगली विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा भी है। ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी ने अर्मेनिया के व्लादिमीर अकोपियान के वाकओवर से दूसरे राउंड में जगह बनाई। अर्मेनिया के इस खिलाड़ी के कुछ दिन पहले पैर में चोट लग गई थी और उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी। पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने अजरबेजान के रौफ मामेदोव से ड्रा खेला और अब उन्हें रिटर्न गेम में काले मोहरों से खेलना पड़ेगा। विश्व कप के शीर्ष तीन खिलाड़ी अगली विश्व चैम्पियनशिप चक्र में प्रवेश कर लेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरिकृष्णा, शतरंज, विश्व, कप, रोदश्तेन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com