विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2017

शतरंज : रेक्जाविक ओपन में भारत की हरिका की तीसरी जीत

शतरंज : रेक्जाविक ओपन में भारत की हरिका की तीसरी जीत
प्रतीकात्‍मक फोटो
रेक्जाविक: भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रेक्जाविक ओपन शतरंज टूर्नामेंट में चौथे दौर में मार्टिन पी. बुरोस को मात दी. इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले गए चार मुकाबलों में विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हरिका ने तीन जीत हासिल की हैं तो वहीं एक मैच ड्रॉ खेला है.

सफेद मोहरों से खेल रहीं हरिका ने इस मुकाबले में अलग रणनीति अपनाई और अपने से कम वरीयता वाले खिलाड़ी पर शुरू से ही हावी रहीं. उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआती चालों में साइड लाइन की रणनीति अपनाई जिसे मेरा विपक्षी भांप नहीं पाया और इसी कारण वह गलती कर बैठे.' हरिका ने कहा, 'मैच तीन घंटे तक चला लेकिन मेरे विपक्षी के पास मेरी रणनीति का जवाब नहीं था और इसी कारण उन्होंने गलतियां की जिसका मैंने फायदा उठाया और मैच जीता.' हरिका लीडरबोर्ड में अभी 13वें स्थान पर हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com