विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2011

हरभजन का एक्शन बेहद संदिग्ध : हेयर

ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हेयर ने भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को भी बेहद संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की सूची में रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: सोलह साल पहले श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथया मुरलीधरन पर चकिंग का आरोप लगाकर विवाद पैदा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डेरेल हेयर ने भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह को भी बेहद संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की सूची में रखा है। हेयर ने अपनी किताब द बेस्ट इंटरेस्ट्स ऑफ द गेम में विवादास्पद अंपायर हेयर ने लिखा है कि संदिग्ध एक्शन होने के बावजूद लगता नहीं कि गलती करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लिखा है, मैंने हरभजन सिंह, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, योहान बोथा और अब्दुर रज्जाक का एक्शन बेहद संदिग्ध पाया और उनकी कोहनी 15 डिग्री की सीमा से अधिक मुड़ती है। हेयर के अनुसार, लेकिन उनके एक्शन की रिपोर्ट किए जाने की संभावना बेहद कम है। इसी तरह से मैच के दौरान उनके एक्शन पर उंगली उठाने की संभावना नगण्य है। हरभजन का एक्शन पहले भी संदेह के घेरे में रहा। पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भी उनके एक्शन पर सवाल उठाये थे। हेयर ने 1992 से 2008 तक 78 टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की। वह कई कारणों से लगातार चर्चा में रहे। इनमें से सबसे बड़ा मुरलीधरन प्रकरण रहा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरभजन सिंह, संदिग्ध एक्शन, गेंदबाजों
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com