भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने निचले क्रम में एक विश्वसनीय बल्लेबाज की भूमिका निभाने का श्रेय कोच गैरी कर्स्टन को दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने निचले क्रम में एक विश्वसनीय बल्लेबाज की भूमिका निभाने का श्रेय कोच गैरी कर्स्टन को दिया है। हाल के दिनों में हरभजन एक हरफनमौला के रूप में उभरे हैं। हरभजन ने अपनी बल्लेबाजी में किए गए सुधार के बावजूद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता गेंदबाजी है। एक खेल वेबसाइट ने हरभजन के हवाले से लिखा है, मैं अपनी बल्लेबाजी का श्रेय कर्स्टन को देता हूं। वह प्रत्येक खिलाड़ी के साथ नेट पर मेहनत करते हैं। वह एक बेहतरीन कोच हैं। मैं अब भी अपने गेंदबाजी पर ध्यान दे रहा हूं। टीम को जरूरत पड़ने पर मैं बल्ले से भी जौहर दिखा सकता हूं। विश्वकप के बारे में हरभजन का कहना है कि वह अब एक अनुभवी खिलाड़ी हो गए हैं और उनकी नजरें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर होंगी। उन्होंने कहा, यह मेरा तीसरा विश्वकप है। मैं अब अनुभवी खिलाड़ी हो गया हूं। मेरा काम टीम को जरूरत पड़ने पर विकेट झटकने का है। मैं कुछ नया करने की नहीं सोचूंगा। 19 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्वकप में भारत को दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 'बी' में रखा गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्वकप, हरभजन सिंह, बल्लेबाजी, गैरी कर्स्टन