भारत की अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने की उम्मीदें उस समय टूट गई जब टीम को एफआईएच विश्व लीग के पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-5 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोटरडम:
भारत की अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे जगह बनाने की उम्मीदें उस समय टूट गई जब टीम को एफआईएच विश्व लीग के पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-5 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
एफआईएच विश्व लीग के तीसरे दौर के दो टूर्नामेंट से छह शीर्ष टीमें हॉलैंड के हेग में होने वाले 2014 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। यहां चल रहे टूर्नामेंट से शीर्ष तीन टीमों के अलावा 29 जून से 7 जुलाई तक मलेशिया मे होने वाले तीसरे दौर के एक अन्य टूर्नामेंट से भी तीन टीमें सीधे विश्वकप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए करिश्मे की जरूरत थी, लेकिन विरोधी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरदार सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम को कोई मौका नहीं दिया। यह दोनों टीमों के बीच 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी था।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले 35 मिनट में ही चार गोल दागकर भारत की हार लगभग तय कर दी थी। ग्लेन सिम्पसन ने दूसरे मिनट में गोल दागा, जबकि मैट गोहडेस ने 20वें और रसेल फोर्ड ने 22वें मिनट में गोल किया। भारत के डिफेंडर संदीप सिंह ने एक आत्मघाती गोल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवां गोल मैथ्यू स्वान ने 39वें मिनट में दागा। भारत की ओर से एकमात्र गोल 21वें मिनट में चिनग्लेनसाना सिंह ने 21वें मिनट में किया।
दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को 11वें नंबर की टीम भारत के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और टीम ने शुरू से ही भारत पर दबदबा बनाए रखा। भारत का डिफेंस एक बार फिर नाकाम रहा, जिससे ऑस्ट्रेलया को गोल दागने के कई मौके मिले।
भारत अब पांचवें और आठवें स्थान के क्लासीफिकेशन मैच में हालैंड और फ्रांस के बीच होने वाले अंतिम क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीम से शुक्रवार को भिड़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं