विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: अमेरिका को हराकर कोलंबिया प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

कोलंबिया ने अमेरिका के खिलाफ दबदबा बनाते हुए आज यहां फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में 3-1 की जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया.

FIFA U17 वर्ल्‍डकप: अमेरिका को हराकर कोलंबिया प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • ग्रुप ए में अमेरिका के खिलाफ 3-1 की जीत दर्ज की
  • टीम के लिए विडाल, पेनालोजा और काइसेडो ने दागे गोल
  • टीम ने इस जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नवी मुंबई: कोलंबिया ने शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के खिलाफ दबदबा बनाते हुए आज यहां फीफा अंडर 17 वर्ल्‍डकप के अपने अंतिम ग्रुप ए मैच में 3-1 की जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. कोलंबिया की ओर से युआन विडाल (तीसरे मिनट), युआन पेनालोजा (67वें मिनट) और डिबेर काइसेडो (87वें मिनट) ने गोल दागे, जिससे टीम ग्रुप में घाना के बाद दूसरे स्थान पर रही.अमेरिकी की तरफ से एकमात्र गोल 24वें मिनट में जार्ज एकोस्टा ने किया. इससे पहले भारत को 3-0 और घाना को 1-0 से हराने वाले अमेरिका की यह टूर्नामेंट में पहली हार है. कोलंबिया की यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने भारत को नई दिल्ली में 2-1 से हराया था. अमेरिका की टीम इस मैच से पहले ग्रुप में शीर्ष पर चल रही थी लेकिन इस हार के साथ टीम छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
भारत को आज 4-0 से हराने वाले घाना और कोलंबिया के भी छह-छह अंक रहे लेकिन इन दोनों ने बेहतर गोल अंतर के कारण पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com