विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

FIFA U-17 World Cup 2017 Final: इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर जीता U-17 विश्वकप

कोलकाता में फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हरा दिया.

FIFA U-17 World Cup 2017 Final: इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर जीता U-17 विश्वकप
फीका अंडर-17 विश्व कप का खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया (फाइल फोटो)
कोलकाता: कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में बेहद कड़े और रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 से हराकर जूनियर विश्वकप जीत लिया है. लगभग 60 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में पहला गोल स्पेन ने किया. सर्जियो गोमेज ने 12वें मिनट में इंग्लैंड के खिलाफ गोल कर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई. 

स्पेन के खिलाड़ी इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी रहे और 35वें मिनट में एक और गोल दागकर 2-0 की बढ़त बना ली. यह गोल सर्जियो गोमेज ने किया. लेकिन इसके बाद फिर बाजी इंग्लैंड के हाथों में आ गई और इंग्लैंड ने स्पेन को उभरने का मौका नहीं दिया. 44वें मिनट में इंग्लैंड ने स्पेन पर अपना पहला गोल दागा. इस तरह पहले हॉफ में इंग्लैंड और स्पेन का स्कोर 1-2 रहा. 

मैच के 58वें मिनट ने स्पेन को घेरते हुए इंग्लैंड एक और गोल करने में कामयाब रहा. यह गोल इंग्लेंड के गिब्स व्हाइट ने दागा और मैच बराबरी पर ला दिया. 69वें मिनट में इंग्लैंड के खिलाड़ी एक और गोल दागने में कामयाब रहे. 84वें मिनट में मार्क ने स्पेन को चकमा देते हुए गोल दागा और इंग्लैंड को 4-2 से आगे कर दिया. मैच जैसे ही समाप्ति की ओर बढ़ रहा था इंग्लैंड उतना ही हावी हो रहा था. 88वें मिनट में फिल फोडेन ने विजयी गोल दागकर इंग्लैंड को 5-2 से आगे कर दिया. इस तरह इंग्लैंड ने यह शानदार मुकाबला 5-2 से अपने नाम कर जूनियर चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया.  

बता दें कि इंग्लैंड ने अब तक टूर्नामेंट में 18 और स्पेन ने 15 गोल किये हैं. इंग्लैंड चौथी बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा है लेकिन वह पहली बार फाइनल में पहुंचा है जबकि स्पेन इससे पहले 1991, 2003 और 2007 में उप विजेता रहा था. यह मई में क्रोएशिया में यूरोपीय अंडर-17 चैंपियनशिप मैच की पुनरावृत्ति होगी जब स्पेन ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी. 

फीफा ने सोयी हुई शक्ति को जगाने के लिये दिसंबर, 2013 में भारत को अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी सौंपी थी और यहां दर्शकों की संख्या की लिहाज से नया रिकॉर्ड बन गया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com