प्रतीकात्मक फोटो
- पहले खिताब के लिए भिड़ेंगे स्पेन-इंग्लैंड
- साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
- इस विश्व कप में यह पहला 'ऑल यूरोपियन' फाइनल है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
इंग्लैंड और स्पेन आज फीफा अंडर-17 विश्व कप में अपने पहले खिताब के लिए यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में जद्दोजहद करेंगे. इस विश्व कप में यह पहला 'ऑल यूरोपियन' फाइनल है. इंग्लैंड इससे पहले कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं गया. उसके सामने अपनी अंडर-20 टीम की सफलता को दोहराने का बेहतरीन मौका है, जो विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं स्पेन तीन बार फाइनल में जगह बनाने में तो सफल रहा है, लेकिन जीत तीनों बार उससे दूर ही रही. चौथी बार फाइनल में पहुंचने पर स्पेन पहले खिताब के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा.
यह भी पढ़ें: फीफा यू-17 विश्व कप: तीसरे स्थान के लिए ब्राजील-माली में भिड़ंत
इसी साल मई में स्पेन ने यूईएफए अंडर-17 यूरोपियन चैम्पियनशिप में इंग्लैंड को 4-1 से मात दी थी. इंग्लैंड उस हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेगा. दोनों टीमों के बीच वह तीसरा यूरोपियन चैम्पियनशिप फाइनल था. इंग्लैंड ने चिली को टूर्नामेंट के पहले मैच में 4-0 से मात दी थी. दूसरे मैच में मैक्सिको ने उसे जरूर थोड़ी टक्कर दी, लेकिन वह उससे 3-2 से पार पाने में सफल रही. इराक को इंग्लैंड ने 4-0 से पटका. अंतिम-16 में जापान ने उसे हालांकि गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया. क्वार्टरफाइनल में अमेरिका को 4-1 से एकतराफा शिकस्त. इस बेहतरीन सफर से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड फाइनल में पहुंची है.
यह भी पढ़ें: फीफा अंडर-17 विश्व कप फाइनल में पानी का पैकेट नहीं ले जा सकेंगे दर्शक
वहीं, स्पेन पहले मैच में ब्राजील से 1-2 से हार गई थी. इस खराब शुरुआत से उबरते हुए उसने नाइजर और कोरिया को मात दी. ईरान को उसने 4-0 से हराया और फिर माली को 3-1 से पटखनी देते हुए फाइनल का सफर तय किया. स्पेन के यहां तक के सफर में कप्तान अबेल रुइज का अहम रोल रहा है. कप्तान ने छह मैचों में छह गोल किए हैं. उनके अलावा फेरान टोरेस ने और मिडफील्डर सीजर जेलाबर्ट ने स्पेन के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
VIDEO: फीफा में भारतीय कंपनी का योगदान
इन तीनों खिलाड़ियों पर अपनी टीम को पहला विश्व कप दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है. वहीं, इंग्लैंड की टीम रिहान ब्रूवस्टर पर ज्यादा निर्भर करेगी जिन्होंने सेमीफाइनल में हैट्रिक लगाई थी. उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में सात गोल किए हैं. वहीं, डिफेंस में उसके कप्तान जोएल लााटिबेयुडिएरे से पार पाना स्पेन के लिए बड़ी चुनौती होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं