विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2015

हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया

हॉकी : पहले टेस्ट मैच में भारत ने फ्रांस को 2-0 से हराया
मैच के दौरान भारत और फ्रांस के खिलाड़ी. (सौजन्य : हॉकी इंडिया)
ले टोक्वे: यूरोप दौरे पर गई भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को खेले गए पहले टेस्ट मैच में फ्रांस को 2-0 से हरा दिया। मैच में चिंगलेनसाना सिंह और एसवी सुनील ने गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई। दो मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट मैच बुधवार को होगा।

भारत के लिए पहला गोल चिंगलेनसाना ने किया। फिर सुनील ने दूसरा गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। मध्यांतर तक भारत ने 2-0 की बढ़त बनाकर फ्रांस को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस दौरान फ्रांस ने कई जोरदार हमले किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

भारत ने बीते एक महीने में फ्रांस पर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। उसने बेल्जियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भी फ्रांस को हराया था। भारत हॉकी वर्ल्ड लीग में चौथे स्थान पर रहा था।

मुख्य कोच पॉल वैन ऐस की विदाई और उच्च गुणवत्ता निदेशक रोएलांट ऑल्टमैंस की मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति के बाद यह भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था। भारतीय टीम का यह यूरोपीय दौरा इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) फाइनल्स की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया गया है।

भारतीय टीम को एचडब्ल्यूएल के 2012-13 और 2014-15 दोनों संस्करणों के सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ खेलना पड़ा और दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम विजेता रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी मैच, हॉकी यूरोप दौरा, यूरोप दौरा-भारतीय हॉकी टीम, भारत-फ्रांस हॉकी मुकाबला, Hockey Match, Hockey Europe Tour, India-france Hockey Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com