विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2016

यूरो 2016 : आइसलैंड को 5-2 से रौंदकर फ्रांस सेमीफ़ाइनल में, जर्मनी से होगी टक्कर

यूरो 2016 : आइसलैंड को 5-2 से रौंदकर फ्रांस सेमीफ़ाइनल में, जर्मनी से होगी टक्कर
फ्रांस के खिलाड़ी ओलिवर जीरू (AFP)
पैरिस: आइसलैंड की जनसंख्या सिर्फ 3.5 लाख की है लेकिन टीम ने अपने प्री क्वॉर्टर फायनल मुकाबले में इंग्लैंड को जब हराया तो सबको हैरान कर दिया। हालांकि फ्रांस ने आइसलैंड की बात क्वॉर्टर फाइनल में जमने नहीं दी और शानदार खेल दिखाते हुए घरेलू टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। इंग्लैंड को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची आइसलैंड को फ्रांस ने जल्द ही ज़मीन पर ला दिया। मैच के 12वें मिनट में ओलिवर जीरू ने घरेलू टीम को आगे कर दिया, जल्द ही 19वें मिनट में पॉल पोग्बा ने घरेलू टीम की लीड को डबल कर दिया। मैच में आइसलैंड ने कोशिश तो पूरी की लेकिन यहां किस्मत भी उनसे थोड़ी रूठी रही। लेकिन फ्रांस मानो यहां पर एक अलग ही स्तर का खेल खेल रहे थे।

फ्रांस का आक्रमण पूरी लय में
पहले 42वें मिनट में दिमित्री पाये ने गोल किया और फिर हाफ टाइम से ठीक पहले एन्टोइन ग्रीज़मैन ने गोल करके मैच का नतीजा पहले ही हाफ में तय कर दिया। पहले हाफ में चार गोलों से पिछड़ने वाली आइसलैंड की टीम ने दूसरे हाफ में अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। लेकिन अब तक टूर्नामेंट में खामोश रहा फ्रांस का आक्रमण यहां अपने पूरी लय में था। फ्रांस के जीरू ने मैच में अपना दूसरा गोल किया और फ्रांस 5-1 से आगे हो गया। आइसलैंड ने मैच खत्म होने से पहले एक गोल और किया लेकिन आखिरी 4 में फ्रांस ने 5-2 की शानदार जीत के साथ अपनी जगह बना ली जहां उसकी टक्कर अब जर्मनी से होगी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पुर्तगाल और वेल्स में होगी भिडंत।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूरो 2016 फुटबॉल, फ्रांस बनाम आइसलैंड, फ्रांस बनाम जर्मनी, Euro 2016, France Vs Iceland, France Vs Germany
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com