एडर के करिश्माई गोल से पुर्तगाल यूरो-2016 चैंपियन बना (फोटो : AFP)
- यूरो फाइनल से पहले 28 मैच खेले थे, जिनमें महज 3 गोल किए थे
- टूर्नामेंट में महज 13 मिनट खेले और टीम को बना दिया चैंपियन
- यूरो फाइनल के इतिहास में गोल करने वाले छठे सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वैसे तो पुर्तगाल का नाम आते ही सबकी जुबां पर महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम सहज ही आ जाता है, लेकिन इन दिनों जो नाम छाया हुआ है, वह है 28 साल के 'एडर' का। 'एडर' पुर्तगाल के नए हीरो बनकर उभरे हैं। हो भी क्यों न, गुनिया-बिसाऊ के रहने वाले इस खिलाड़ी ने पुर्तगाल को यूरो कप का चैंपियन जो बना दिया है।
खिताबी जीत के बाद उनके कोच फर्नांडो सैंटोस ने कहा कि यह 'अग्ली डकलिंग' अब खूबसूरत लगने लगा है। दरअसल उनके बयान को उस संदर्भ में लिया जा रहा है, जब मार्च-अप्रैल में 'एडर' को पुर्तगाली फैन्स के उपहास का सामना करना पड़ा था और उनके रूपरंग को देखते हुए वह एडर को 'अग्ली डकलिंग' कहने लगे थे, लेकिन अब वही फैन्स उनकी प्रशंसा में कसीदे गढ़ रहे हैं, क्योंकि उनके कमाल से 95 साल से इंटरनेशनल फुटबॉल खेल रही पुर्तगाल टीम ने पहली बार कोई बड़ा खिताब जीता है।
इसलिए नाराज थे फैन...
फैन्स एडर से इसलिए नाराज थे, क्योंकि उन्होंने सेंटर फॉरवर्ड के रूप में इससे पहले पुर्तगाल की ओर से 28 मैच खेले थे, जिनमें महज 3 गोल किए थे, वहीं अपने पूर्व ईपीएल क्लब स्वान्सिया की ओर से 13 मैचों में कोई गोल नहीं कर पाए थे। माना जाता था कि वह मूव तो बनाते हैं, लेकिन उनकी फिनिशिंग ठीक नहीं है और इसलिए टीम को उनके रहने से फायदा नहीं होता यानी वह मैच विजेता खिलाड़ी नहीं हैं।
79 वें मिनट में आए, 13 मिनट खेले और बना दिया चैंपियन
फ्रांस के खिलाफ यूरो कप 2016 के फाइनल में टीम के स्टार और कप्तान रोनाल्डो चोट के कारण पहले ही हाफ में बाहर हो गए थे। ऐसे में टीम थोड़ी नर्वस थी। एडर 79वें मिनट में रेनेटो सांचेज के सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे थे। जाहिर है वह टीम में पहली पसंद नहीं थे और टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें जौहर दिखाने के लिए 13 मिनट मिले थे और उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए टीम को चैंपियन बना दिया।
फाइनल में गोल करने वाले छठे सब्स्टीट्यूट
एडर अब दुनिया के उन सब्स्टीट्यूट फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में गोल किया है। उन्होंने एक्स्ट्रॉ टाइम में पुर्तगाल को चैंपियन बनाया। इस यूरो कप में पुर्तगाल के तीन मैच एक्स्ट्रॉ टाइम में गए।
'एडर' का वास्तविक नाम एडरजिटो एंटोनियो मासेडो लोपेज है। वर्तमान में वह फ्रेंच क्लब लिली ओएससी से फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। उन्होंने 2008 में प्रोफेशनल फुटबॉल खेलना शुरू किया था। इससे पहले वह वर्ल्ड कप 2014 में भी पुर्तगाल टीम का हिस्सा थे। अब उनके नाम इंटरनेशनल फुटबॉल में 29 मैचों में 4 गोल हो गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एडर, पुर्तगाल फुटबॉल टीम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, यूरो कप 2016, अग्ली डकलिंग, एडर- अग्ली डकलिंग, एडरजिटो एंटोनियो मासेडो लोपेज, फुटबॉलर एडर, फुटबॉल खिलाड़ी एडर, Eder, Portugal Football Team, Ugly Duckling, Eder- Ugly Duckling, Ederzito Antonio Macedo Lopes, Euro 2016, Eu