इंग्लैंड में भारतीय टीम की सुरक्षा एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। केंट के खिलाफ मैच से पहले खबर फैल गई की शहर में संदिग्ध वस्तुएं पाए गई हैं जिसमें बम होने का खतरा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम की सुरक्षा एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। केंट के खिलाफ मैच से पहले खबर फैल गई की शहर में संदिग्ध वस्तुएं पाए गई हैं जिसमें बम होने का खतरा है। टीम होटल के पास एक स्टोर में भी ऐसी ही एक संदिग्ध वस्तु होने की खबर मिली। इसके बाद पूरे शहर को सील कर दिया गया और रेल सेवा भी ठप कर दी गई लेकिन बाद में पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है और ये एक hoax call थी। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होटल वापस टीम बस में ना ले जाकर अलग-अलग कार में अलग रास्तों से ले जाया गया। लंदन में दंगे होने के बाद बीसीसीआई के कहने पर टीम की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंग्लैंड, भारतीय टीम, संदिग्ध वस्तुएं