विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2011

ईडन गार्डन्स से छीने जा सकते हैं बाकी मैच भी

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला महत्वपूर्ण मैच गंवाने के बाद ईडन गार्डन्स को विश्व कप के बाकी तीन मैचों से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला महत्वपूर्ण मैच गंवाने के बाद ईडन गार्डन्स को विश्व कप के बाकी तीन मैचों से भी हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि बंगाल क्रिकेट संघ संभवत: छत के निर्माण कार्य को पूरी करने की स्थिति में नहीं है। आईसीसी ने ईडन में होने वाले कार्य की जो सूची सौंपी है उसमें 14 फरवरी तक छत के बाकी बचे निर्माण और दो नए स्टैंड को ढकने का कार्य भी शामिल है। आईसीसी का दल सात फरवरी को फिर से ईडन का निरीक्षण करने आएगा। ईडन में बाकी तीन मैच 15 मार्च को आयरलैंड और द. अफ्रीका, 18 मार्च को आयरलैंड और हॉलैंड तथा 20 मार्च को कीनिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाएंगे। पता चला है कि कैब अन्य सभी बातों पर सहमत हो गया है लेकिन छत निर्माण पर वह सहमत नहीं है क्योंकि उसकी इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे सत्र के टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद इसके निर्माण की योजना है। कैब के सीनियर अधिकारी ने कहा, अभी हम छत के निर्माण को शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं । हमें बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का दल सात फरवरी को निरीक्षण के लिये आएगा। हम इसके अलावा रणजी स्टैंड (जे और जे वन ब्लॉक) तथा के ब्लाक के स्टैंड की छत बनाने की स्थिति में भी नहीं हैं। 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईडन गार्डन्स, मैच
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com