जीतू राय फाइनल में देश की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके
- फाइनल में कोई कमाल नहीं नहीं कर पाए जीतू राय
- जीतू को अभी 50 मीटर पिस्टल इवेंट में भाग लेना है
- इस इवेंट में गुरप्रीत सिंह शुरुआती राउंड में ही बाहर हो गए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रियो डि जेनेरो:
रियो ओलिंपिक में निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत के लिए पदक की उम्मीद माने जा रहे जीतू राय ने निराश किया. 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारतीय सेना के दो शूटर जीतू और गुरप्रीत उतरे थे. इसमें से गुरप्रीत को प्रारंभिक राउंड में ही बाहर हो गए लेकिन जीतू ने अंतिम क्षणों में जबर्दस्त निशाने साधते हुए फाइनल में स्थान बनाया था.
जीतू के फाइनल में पहुंचने के बाद यह उम्मीद बंधी थी कि वे भारत के लिए कोई न कोई पदक जरूर जीतने में सफल रहेंगे. लेकिन जीतू आठवें यानी अंतिम स्थान पर रहे. ओलिंपिक में जीतू को अभी 50 मीटर पिस्टल इवेंट में भाग लेना है.
फाइनल में बाहर होने वाले जीतू पहले खिलाड़ी रहे.गौरतलब है कि ISSF वर्ल्ड कप, 2014 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल और 50 मीटर में सिल्वर जीतने वाले जीतू कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीत चुके हैं. वह 10 मीटर पिस्टल में वर्ल्ड में नंबर वन भी रह चुके हैं लेकिन ओलिंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट का दबाव शायद वे नहीं झेल पाए. भारतीय निशानेबाजों में जीतू ने ही सबसे पहले रियो ओलिंपिक का कोटा हासिल किया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, जीतू राय, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Jitu Rai, 10 मीटर एयर पिस्टल, 10m Air Pistol