दुनिया के ज़्यादातर चैंपियन खिलाड़ियों से अगर पूछें कि 13 साल की उम्र में वो क्या कर रहे थे ...तो यकीनन जवाब मिलेगा कि वो अपने हुनर को मांजते हुए चैंपियन बनने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन 13 साल की उम्र में कोई खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन से लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालों को मात देने लगे तो? आपको मिलवाते हैं 13 साल की एक ऐसी ही शूटिंग चैंपियन से. तेलंगाना की रहने वाली 13 साल की ईशा सिंह आठवीं कक्षा की छात्रा हैं. गणित में पूरे अंक लाती हैं और इतिहास विषय से उन्हें डर लगता है. लेकिन शूटिंग की बात हो तो अब दुनिया भर में कोई भी खिलाड़ी उनके साथ शूटिंग करने से डर सकता है. ईशा ने हाल ही में त्रिवेंद्रम में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतकर धमाल कर दिया.
ईशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 241.0 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस नन्ही चैंपियन ने महिला सीनियर, यूथ और जूनियर तीनों वर्गों में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया. बड़ी बात ये रही कि ईशा ने मनु भाकर और हीना सिद्धू जैसी वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. कॉमनवेल्थ गेम्स और यूथ ओलिंपिक्स की गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर ने 238.9 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर जबकि श्वेता सिंह ने 217.2 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ईशा अपनी कामयाबी का श्रेय ओलिंपिक पदक विजेता गगन नारंग की अकाडमी गन फ़ॉर ग्लोरी की टीम के साथ कार रैली के नेशनल चैंपियन अपने पिता को देती हैं. ईशा के सपने बड़े हैं. वो इंडियन फ़ॉरेन सर्विस में जाने के साथ ओलिंपिक चैंपियन भी बनना चाहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं