- गगन नारंग 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में नहीं पहुंच सके
- शूटर मानवजीत संधु और किनन चिनाय ने भी निराश किया
- लक्ष्मीरानी मांझी तीरंदाजी के एकल मुकाबले में हारीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
निराशा....निराशा और निराशा.... रियो ओलिंपिक को भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से इन्हीं शब्दों में ही बयान किया जा सकता है. भारतीय खिलाड़ी सोमवार को जिन भी खेलों में उतरे, उन्हें निराशा ही हाथ लगी. भारतीय उम्मीदों के केंद्रबिंदु अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल मामूली अंतर से पदक चूक गए जबकि गगन नारंग फाइनल में जगह ही नहीं बना पाए. ट्रैप शूटिंग में मानवजीत संधू और कीनन चिनाइ की हालत भी गगन जैसी ही रही. पुरुष हॉकी टीम की सारी मेहनत पर आखिरी के मिनटों में पानी फिर गिया और टीम को जर्मनी से 2-1 से हारना पड़ा. महिला तीरंदाजी के एकल मुकाबले में लक्ष्मीरानी मांझी ने चुनौती दिए बिना ही विपक्षी तीरंदाज से हार स्वीकार कर ली. जानिए सोमवार को किया भारतीय खिलाड़ियों ने...
0.5 अंक के बारीक अंतर से पदक चूके अभिनव बिंद्रा
शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन आखिरकार उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. आखिरी क्षणों में अभिनव तीसरे स्थान के लिए यूक्रेन के शूटर कुलिश के साथ बराबरी पर थे, लेकिन शूटआउट में 0.5 अंक के बारीक अंतर से उन्हें पदक गंवाना पड़ा. लंदन ओलिंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गगन नारंग तो इस इवेंट के फाइनल में ही जगह नहीं बना पाए. पुरुषों की ट्रैप इवेंट में भारत के मानवजीत संधू और कीनन चिनाइ की चुनौती ने भी फाइनल से पहले दम तोड़ दिया.
हॉकी में भारी पड़ी आखिरी क्षणों की गफलत
पुरुष हॉकी मुकाबले में पीआर श्रीजेश की सेना ने आज जर्मनी को कांटे की टक्कर दी. पूरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया लेकिन आखिरी मिनट के जर्मनी के गोल ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया. जर्मनी ने इस मुकाबले को आखिरकार 2-1 से जीता. जर्मनी के क्रिस्टोफर रुर और निक्लास वेलेन ने गोल किए जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल पेनल्टी कार्नर पर रुपिंदर पाल सिंह ने किया.
महिला तीरंदाजी में लक्ष्मीबाई 'बिना लड़े' हारीं
तीरंदाजी की महिला वर्ग की टीम इवेंट में बाहर होने के बाद अब बारी व्यक्तिगत मुकाबलों की है. सोमवार को लक्ष्मीरानी मांझी व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में स्लोवाकिया की एलेक्सांद्रा लोंगोवा के खिलाफ 1-7 की शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई. लक्ष्मीरानी अपने से शीर्ष तीरंदाज को कोई चुनौती नहीं दे पाई और वह चार में से एक भी सेट नहीं जीत पाई. भारतीय खिलाड़ी सिर्फ तीसरे सेट में 26-26 से बराबर रही. स्लोवाकिया की खिलाड़ी ने पहला, दूसरा और चौथा सेट क्रमश: 27-25, 28-26, 27-24 से जीता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, हॉकी टीम, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग, लक्ष्मीरानी मांझी, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Hockey Team, Abhinav Bindra, Gagan Narang, Laxmirani Majhi