माकन ने कहा, धोनी तुम पर गर्व है। खेल भावना नतीजे से अहम है। दिल जीतिए और आप मैच भी जीत जाओगे।'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
खेल मंत्री अजय माकन ने सोमवार को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उनकी खेल भावना के लिए तारीफ की जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में दूसरे टेस्ट में इयान बेल के खिलाफ रन आउट की अपील वापस ले ली। माकन ने कहा, धोनी तुम पर गर्व है। खेल भावना नतीजे से अहम है। दिल जीतिए और आप मैच भी जीत जाओगे। भारत को आप पर गर्व है। बेल को नियमों के मुताबिक रन आउट दिया गया था लेकिन धोनी ने इस बल्लेबाज के खिलाफ अपनी अपील वापस ले ली जिसके बाद उन्हें नाटआउट करार दे दिया गया। यह घटना दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन घटी जब बेल के साथी इओइन मोर्गन ने दूसरे सत्र की अंतिम गेंद लेग साइड पर खेली। प्रवीण कुमार ने इसे सीमा रेखा से थोड़ा पहले रोक दिया था। बेल ने समझा कि गेंद चार रन के लिये चली गई है और वह तीसरे रन के लिए दौड़ते हुए चाय का विश्राम समझकर आगे बढ़ गए। भारत ने इस बीच उन्हें रन आउट कर दिया और तीसरे अंपायर ने जब साफ किया कि चौका नहीं था तो बेल को रन आउट दे दिया गया। भारत ने हालांकि बाद में अपनी अपील वापस ले ली और बेल चाय के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं