ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने दिल्ली में एक 23-वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की आलोचना करते हुए कहा कि इस हादसे से वह स्तब्ध हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने दिल्ली में एक 23-वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की आलोचना करते हुए कहा कि इस हादसे से वह स्तब्ध हैं।
मैरीकॉम ने कहा, इस घटना की क्रूरता ने मुझे पूरी तरह से हिला दिया है। कभी किसी लड़की के साथ ऐस ना हो। मैं दुआ करती हूं कि वह लड़की जिंदा रहे। यह दुखद है कि आधुनिक समाज में ऐसी घटना हुई। हमारा समाज आखिर किस दिशा में जा रहा है?
उन्होंने कहा, महिला होने के कारण मैं बहुत दुखी हूं और उस लड़की का दर्द समझ सकती हूं। हमें इसकी कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। पांच बार की विश्व चैंपियन ने कहा, सरकार और पुलिस को सुनिश्चित कराना होगा कि महिलाएं देश में सुरक्षित महसूस करें। जरूरी कदम उठाने होंगे, ताकि ऐसे हादसे फिर न होने पाए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं