विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

यूएस ओपन : रोजर फेडरर और जुआन मार्टिन देल पोत्रो क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

जुआन मार्टिन देल पोत्रो ने दो सेट हारने के बाद पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में डोमिनिक थियेम को हराकर अमेरिकी ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना पांच बार के चैम्पियन रोजर फेडरर से होगा.

यूएस ओपन : रोजर फेडरर और जुआन मार्टिन देल पोत्रो क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे
रोजर फेडरर ने जर्मनी के कोलश्रेइबर को 6-4, 6-2, 7-5 से हराया (फाइल फोटो)
  • क्‍वार्टर फाइनल में देल पोत्रो और फेडरर के बीच मुकाबला
  • टॉप सीडेड राफेल नडाल ने टूर्नामेंट में 50वीं जीत दर्ज की
  • महिला वर्ग में नंबर वन प्लिसकोवा भी अंतिम आठ में पहुंचीं
न्‍यूयॉर्क: जुआन मार्टिन देल पोत्रो और रोजर फेडरर ने यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.देल पोत्रो ने दो सेट हारने के बाद पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में डोमिनिक थियेम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना पांच बार के चैम्पियन रोजर फेडरर से होगा. अर्जेंटीना के 24वीं वरीयता प्राप्त देल पोत्रो ने ऑस्‍ट्रेलिया के छठी वरीयता प्राप्त थियेम को 1-6, 2-6, 6-1, 7-6, 6-4 से हराया. देल पोत्रो ने 2009 फाइनल में फेडरर को हराकर एकमात्र ग्रैंडस्लैम जीता था. उधर, वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने जर्मनी के फिलीप कोलश्रेइबर को 6-4, 6-2, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. कोलश्रेइबर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 12-0 का हो गया है.

मांट्रियल मास्टर्स के खिताबी मुकाबले में हारे रोजर फेडरर, ज्वेरेव ने चौंकाया

शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने अमेरिकी ओपन में 50वीं जीत दर्ज की. अब वह रूस के आंद्रेइ रूबलेव से खेलेंगे जिन्होंने बेल्जियम के नौवी वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 7-5, 7-6, 6-3 से शिकस्त दी. नडाल ने अलेक्जेंडर डोलगोपोलोव को 6-2, 6-4, 6-1 से हराया. वह सेमीफाइनल में फेडरर से भिड़ सकते हैं.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत
महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा का सामना क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की कोको वेंडेवेगे से होगा. एस्तोनिया की 418वीं रैंकिंग वाली केइया कानेपी भी अंतिम आठ में पहुंच गई जिन्‍होंने रूस की डारिया कासात्किना को 6-4, 6-4 से हराया. अब वह अमेरिका की मेडिसन की से खेलेगी जिसने चौथी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 7-6, 1-6, 6-4 से मात दी. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Open, Roger Federer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com