विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

दीपिका पल्लीकल ने सैन फ्रांसिस्को में उलटफेर भरी जीत दर्ज की

पीएसए वर्ल्ड टूर के 50,000 डालर इनामी राशि के सैन फ्रांसिस्को ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया

दीपिका पल्लीकल ने सैन फ्रांसिस्को में उलटफेर भरी जीत दर्ज की
दीपिका पल्लीकल (फाइल फोटो).
चेन्नई: भारत की दीपिका पल्लीकल कार्तिक ने बुधवार को चौथी वरीय एमिली विटलॉक को 11-9, 11-8, 7-11, 11-8 से हराकर सैन फांसिस्को में पीएसए वर्ल्ड टूर के 50,000 डालर इनामी राशि के सैन फ्रांसिस्को ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया.

चेन्नई की पल्लीकल कार्तिक ने इंग्लैंड की विटलॉक के खिलाफ अपनी विजयी लय जारी रखते हुए चौथी बार शिकस्त दी.

VIDEO : स्क्वाश में रचा इतिहास

इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय और विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज पल्लीकल कार्तिक अब अंतिम आठ में अमेरिका की ओलिविया ब्लैचफोर्ड से होगी.
(इनपुट भाषा से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com