रोहन बोपन्ना (फाइल फोटो)
क्राइस्टचर्च:
दुनिया के 10वें नंबर के युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और साकेत माइनेनी को आर्टेम सिटेक और मार्कस डेनियल के खिलाफ सीधे सेटों में शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे भारत एशिया ओसियाना डेविस कप ग्रुप एक टेनिस मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से पिछड़ गया।
विम्बलडन में पुरुष युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे बोपन्ना और माइनेनी को अहम युगल मुकाबले में 3-6, 6-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
भारतीय टीम ने पिछली बार डेविस कप में युगल मुकाबला अप्रैल, 2012 में गंवाया था, जब बोपन्ना और लिएंडर पेस को उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन और मुराद इनायातोव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
एक टीम के रूप में डेविस कप में यह बोपन्ना और माइनेनी की पहली हार है। इससे पहले इस जोड़ी ने कोरिया और चीनी ताइपे के खिलाफ अपने मुकाबले जीते थे।
भारत को अब अगर विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में जगह बनानी है, तो रविवार को सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी दोनों को अपने उलट एकल मुकाबले जीतने होंगे।
अब काफी कुछ सोमदेव पर निर्भर करेगा। उन्हें जोस स्टैथम का सामना करना है और अगर वह हार गए, तो भारत को ग्रुप एक में बने रहने के लिए चीन से भिड़ना होगा। युकी को माइकल वीनस से भिड़ना है, जिनके साथ मिलकर पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल के लिए क्वालिफाई किया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं