लिएंडर पेस (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान आनंद अमृतराज इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन लिएंडर पेस ने इस सप्ताहांत स्पेन के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले का आयोजन दूधिया रोशनी में कराने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि घरेलू खिलाड़ियों को ‘गर्म और उमसभरे' मौसम में परेशानी होती.
इससे पहले अमृतराज ने कहा था कि मैचों का आयोजन शाम को कराने का फैसला करके डीएलटीए ने घरेलू फायदा गंवा दिया है. पेस ने कहा कि यह मिथक है कि राफेल नडाल और डेविड फेरर की क्षमता के खिलाड़ी गर्मी से परेशान हो जाएंगे, क्योंकि वे विश्व टेनिस के दिग्गज हैं जिन्होंने कड़े हालात में घंटों खेला है.
पेस ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, ‘‘शाम को खेलना काफी समझदारी भरा फैसला है. आपको हमेशा अपने मजबूत पक्ष देखने होंगे. कोरिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान चार में से तीन खिलाड़ियों की हालत काफी खराब थी. तथ्य तो तथ्य हैं. पिछले दो महीने में साकेत ने दो बार पांच सेट के मुकाबले खेले और दोनों में उनकी मांसपेशियों में जकड़न आई.’’
पेस ने कहा कि चंडीगढ़ में योंग क्यू लिम के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतने के लिए साकेत की तारीफ की जानी चाहिए.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं