विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2011

'दीक्षित ने राष्ट्रमंडल खेल ठेके को प्रभावित नहीं किया'

कैग की लीक हुई रिपोर्ट में शीला दीक्षित को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में ठेका देने में अनियमितता बरतने का जिम्मेदार ठहराया गया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्य सचिव ने पीके त्रिपाठी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान शहर से कूड़ा उठाने के लिए किसी विशेष कम्पनी को ठेका देने के निर्णय को प्रभावित नहीं किया था। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की लीक हुई रिपोर्ट में शीला दीक्षित को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में ठेका देने में अनियमितता बरतने का जिम्मेदार ठहराया गया था। खेलों की तैयारी के दौरान शहर से कूड़ा उठाने के लिए इको स्मार्ट कम्पनी को ठेका दिया गया था। त्रिपाठी ने कहा कि केवल यही एक कम्पनी थी जो पूरे शहर में कूड़ा उठाने में सक्षम थी और निर्णय लिया गया क्योंकि देश की इज्जत दांव पर थी। उन्होंने कहा कि यह आधारहीन बात है कि इस कम्पनी को ठेका दिलाने के लिए शीला दीक्षित ने कहा था, कम्पनी दिल्ली नगर निगम के तीन मंडलों में पहले से ही काम कर रही है। त्रिपाठी ने बताया कि जो भी निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया वह सही था। दीक्षित के रिश्तेदारों के कम्पनी में होने के आरोपों पर त्रिपाठी ने कहा कि वे निदेशक मंडल में शामिल नहीं हैं जिससे कि निर्णय ले सकें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रमंडल खेल, शीला दीक्षित, CWG, Shiela Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com