भारत के साहिल पठानिया (-100 किग्रा) और परीक्षित कुमार (+100) शनिवार को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की जूडो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, लेकिन -90 किग्रा वर्ग में अवतार सिंह को अंतिम-16 दौर में हार मिली।
पठानिया ने घाना के रेमंड नारमेशी को इपोन के जरिए मात्र 46 सेकेंड में हराया। दूसरी ओर, परीक्षित ने मलेशिया के मोहम्मद रुजानी अब्दुल रज्जाक को 57 सेकेंड में इपोन के जरिए हराया।
अवतार सिंह ने स्कॉटलैंड के मैथ्यू पुर्से के खिलाफ शानदार खेल दिखया। दोनों के बीच दो मिनट 43 सेंकेंड तक भिड़ंत चली लेकिन 22 साल के अवतार जीत नहीं हासिल कर सके। क्वार्टर फाइनल में पठानिया का सामना न्यूजीलैंड के जेसन कोस्टर से होगा, जबकि परीक्षित कोस्टर के ही हमवतन सैम रोसेर से भिड़ेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं