विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

जिदान ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सर्वश्रष्ठ फुटबॉलर की रेस में सबसे आगे बताया

रोनाल्डो का मुकाबला बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी से है जो अब तक 15 गोल कर चुके हैं.

जिदान ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सर्वश्रष्ठ फुटबॉलर की रेस में सबसे आगे बताया
रियाल मैड्रिड से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो. (फाइल फोटो)
  • रियाल मैड्रिड के कोच जिदान की नजर में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर हैं रोनाल्डो
  • रोनाल्डो ने ला लीगा के पिछले 5 मैचों में सिर्फ एक गोल किया है
  • रोनाल्डो का मुकाबला बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी से है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैड्रिड: रियाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान का मानना है कि इस सत्र में ला लीगा में नाकाम रहने के बावजूद क्रिस्टियानो रोनाल्डो फीफा के 2017 के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार के सबसे प्रबल दावेदार हैं. रोनाल्डो निलंबन के कारण ला लीगा के पहले 4 मैच नहीं खेल सके और पिछले पांच में सिर्फ एक गोल किया.

यह भी पढ़ें : महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान के बेटे एंजो ने पहले मैच में ही गोल किया

यह पूछने पर कि क्या उनकी पीढ़ी में रोनाल्डो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं. जिदान ने कहा, वह सर्वश्रेष्ठ है और लंबे अंतर से. रोनाल्डो का मुकाबला बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी से है जो अब तक 15 गोल कर चुके हैं.

VIDEO: ब्राजील ने अपना पहला ओलिंपिक गोल्ड जीता
जिदान ने कहा, वह बड़े मैचों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता आया है. वह पुरस्कारों का हकदार है, क्योंकि वह हमेशा से सर्वश्रेष्ठ रहना चाहता था और है भी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com