रोनाल्डो के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने मैच में जीत हासिल की (AFP फोटो)
- रोनाल्डो ने मैच में दो गोल दागे
- चैम्पियंस लीग में 100 गोल पूरे किए
- अपनी टीम को दिलाई 3-1 की जीत
मैड्रिड:
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ मुकाबले में जबर्दस्त प्रदर्शन किया. उनके दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने चैम्पियंस लीग के अंतिम 16 के पहले चरण में पेरिस सेंट जर्मेन को 3-1 से हरा दिया. रोनाल्डो का चैम्पियंस लीग में यह 100वां गोल था. पीएसजी के लिए एकमात्र गोल एड्रियन रेबियोट्स ने किया जिसमें ब्राजील के स्टार फुटबॉल नेमार ने सूत्रधार की भूमिका निभाई थी. दोनों टीमें अब छह मार्च को रिटर्न मुकाबले में खेलेंगी.
यह भी पढ़ें: रोनाल्डो के साथ दोस्ती को लेकर मेसी ने कही यह बात
पीएसजी टीम के लिहाज से बात करें तो नेमार भी उसका किस्मत नहीं बदल सके. उनके सामने अब टीम को अगले माह होने वाले रिटर्न मुकाबले में जीत की बड़ी जिम्मेदारी है. मैच के बाद रियाल के कप्तान सर्जियो रामोस ने कहा कि इस मैच में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमें जीत के लिए इसी तरह के प्रदर्शन की जरूरत थी.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
गौरतलब है कि रोनाल्डो की रियाल मैड्रिड टीम ने 2016 के सीजन में ला लीगा और चैम्पियंस लीग खिताब जीते थे. वर्ष 2017 भी पुर्तगाल के इस खिलाड़ी के लिए शानदार रहा. उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के अवार्ड पर कब्जा जमाया था. 32 वर्षीय रोनाल्डो पांच बार यह खिताब जीत चुके हैं. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Champions League, Cristiano Ronaldo, Real Madrid