विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

Commonwealth Games 2018: भारतीय जिमनास्टो ने की सकारात्मक शुरुआत

जिस तरह भारतीय जिम्नास्टों ने शुरुआत की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस स्पर्धा में भी भारत की पदक की संभावनाएं बराबर बनी हुई हैं

Commonwealth Games 2018: भारतीय जिमनास्टो ने की सकारात्मक शुरुआत
पुरुष वर्ग में क्वालीफाई करने वाले भारतीय इकलौते भारतीय जिम्नास्ट राकेश पात्रा
  • राकेश फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले इकलौते पुरुष जिम्नास्ट
  • महिलाओं में प्रणति नायक, प्रणति दास तथा अरुणा रेड्डी का शानदार प्रदर्शन
  • जिम्नास्टिक में भारत की पदक की उम्मीदें बरकरार
गोल्ड कोस्ट: भारतीय महिला जिमनास्टों ने 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की और प्रणति नायक, प्रणति दास तथा अरुणा रेड्डी का प्रदर्शन शानदार रहा. जिस तरह भारतीय जिमनास्टों ने शुरुआत की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस स्पर्धा में भी भारत की पदक की संभावनाएं बराबर बनी हुई हैं. इसके अलावा जिमनास्टिक में एक अच्छी खबर यह है कि राकेश कुमार पात्रा ने रिंग्स फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. राकेश व्यक्तिगत एपाराटस फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले इकलौते भारतीय पुरुष जिम्नास्ट रहे.
 वहीं, महिला वर्ग में चार सब डिवीजन हैं जिसके बाद फाइनल्स के लिए क्वालीफायर तय होंगे. प्रणति दास ने भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर किया जिसके बाद अरुणा और प्रणति रहे. विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अरुणा रेड्डी ने कहा कि यह अच्छा अनुभव रहा. हमने काफी तैयारी की थी और आगामी प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर करने का मौका है.

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: बेटियों का दबदबा कायम, संजीता चानू ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

वॉल्ट में अपने प्रदर्शन के बारे में उसने कहा कि मैं निराश हूं. इससे बेहतर कर सकती थी लेकिन दो बार लाइन से भटक गई. इससे पहले वीरवार को पुरुषों की टीम स्पर्धा में आशीष कुमार की अगुवाई में भारतीय टीम नौवे और आखिरी स्थान पर रही थी.

VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत और श्रीजेश ने एनडीटीवी से बात की.
वॉल्ट विशेषज्ञ प्रणति नायक ने 13. 300 और 13. 200 का स्कोर किया और सब डिवीजन एक के बाद पहले और दूसरे स्थान पर रही.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com