- मनिका बत्रा 11-8, 8-11, 11-5, 11-4 से जीतीं
- मोउमा दास की 12-10, 11-7, 11-7 से जीत
- सुत्रिथा मुखर्जी ने प्रतिद्वंद्वी को 11-5, 11-8, 11-4 से पटका
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने यहां जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज जीत के साथ किया है. भारतीय महिला टीम ने पहले दिन वीरवार को ग्रुप स्तर पर खेले गए दो मैचों में वेल्स एवं श्रीलंका को मात दी, ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले महिला ग्रुप-बी के दूसरे मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया. पहले मुकाबले में मनिका बत्रा ने वेल्स की शेर्लोटे कैरी को 11-8, 8-11, 11-5, 11-4 से हराकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई. दूसरे मुकाबले में भारत की मोउमा दास ने क्लोई थॉमस को 12-10, 11-7, 11-7 से शिकस्त दी.
CWG 2018 Schedule
— Team India (@teamindiaolymp1) April 4, 2018
5 April, 2018
Table Tennis:
Women's Team Group 2:
India vs Sri Lanka
India vs Wales
Men's Team Group 1:
India vs Trinidad and Tobago
India vs Northern Ireland@GC2018 @ioaindia @thecgf #GoldCoast2018
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
दूसरा मुकाबला भी एकल वर्ग में था जहां भारत की सुत्रिथा मुखर्जी ने इशारा मानिकू बाडू को 11-5, 11-8, 11-4 से मात देते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया. मुखर्जी ने इसके बाद युगल वर्ग में पूजा सहास्त्रबुद्धे के साथ मिलकर भारत को तीसरी जीत दिलाई. भारतीय जोड़ी ने इशारा और हंसानी कापूगीकियाना की जोड़ी को 11-6, 11-7, 11-3 से मात देते हुए 3-0 की अजेय बढ़त ले ली.
VIDEO: कुछ दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
इस बढ़त के बाद भारत की जीत तय हो गई और मनिका तथा पूजा को रिवर्स एकल मुकाबले खेलने की जरुरत नहीं पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं