विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

Commonwealth Games 2018: साईक्लिंग में भारत को पुरुष व महिला दोनों ही वर्गों में निराशा

हिला वर्ग में सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ की भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही

Commonwealth Games 2018: साईक्लिंग में भारत को पुरुष व महिला दोनों ही वर्गों में निराशा
साईक्लिंग रेस की तस्वीर
ट्विटर
  • छठे स्थान पर रही भारतीय पुरुष टीम
  • रणजीत, साहिल और सानुराज ने 46.174 सेकेंड का समय निकाला
  • महिलाएं 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं
गोल्ड कोस्ट: भारतीय पुरुष साईक्लिंग टीम गुरुवार को 21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में आयोजित पुरुष टीम स्प्रिंट के क्वालिफिकेशन में ही हार कर बाहर हो गई. आठ टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में रणजीत सिंह, साहिल कुमार और सानुराज सनंदराज की भारतीय टीम 46.174 सेकेंड का समय निकाला और छठे स्थान पर रही. इस कारण वह पदक की दौड़ से बाहर हो गई. क्वालीफाई राउंड में शीर्ष-2 टीमें स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए लड़ेंगी. वहीं, महिला वर्ग में भी साइक्लिंग टीम 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सकी. पुरुष वर्ग की बात करें, तो इस स्पर्धा में न्यूजीलैंड ने 42.822 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल कर क्वालीफाई किया है. स्वर्ण पदक के लिए उसे इंग्लैंड की टीम से मुकाबला करना होगा. इंग्लैंड की टीम ने 43.516 सेकेंड का समय लिया। इसके अलावा, कनाडा की टीम ने 44.346 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है. 

इस स्पर्धा में न्यूजीलैंड ने 42.822 सेकेंड का समय लेते हुए पहला स्थान हासिल कर क्वालीफाई किया स्वर्ण पदक के लिए उसे इंग्लैंड की टीम से मुकाबला करना होगा. इंग्लैंड की टीम ने 43.516 सेकेंड का समय लिया. इसके अलावा, कनाडा की टीम ने 44.346 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है. कनाडा की टीम अब कांस्य पदक के लिए मलेशिया से भिड़ेगी. मलेशिया ने 44.760 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2018: श्रीहरि नटराज 100 मी. बटरफ्लाई के सेमीफाइनल में पहुंचे, वीरधवल खडे भी अंतिम चार में

वहीं महिला वर्ग में सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ की भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई. भारत ने इस स्पर्धा में पांच मिनट पांच सेकेंड का समय निकाला. पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम रही जिसने चार मिनट 17 सेकेंड का समय निकाला. दूसरा स्थान न्यूजीलैंड की टीम को मिला जिसने 4:22.331 सेकेंड का समय निकाला. सोने की दौड़ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में होगी 

VIDEO: भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने कुछ दिन पहले एनडीटीवी से बात की. 
कनाडा की टीम 4:22:484 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रही. चौथा स्थान इंग्लैंड के नाम रहा जिसने चार मिनट 24 सेकेंड का समय निकाला. यह दोनों टीमें अब कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com