एफसी बार्सिलोना की जीत में लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे थे (फाइल फोटो)
- कोच वेलवेर्डे ने लियोनेल मेसी के खेल कौशल को सराहा
- मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने दर्ज की थी जीत
- जुवेट्स टीम को 3-0 के अंतर से पराजित किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना:
अपने शानदार प्रदर्शन से चैम्पियंस लीग के पहले दौर में बार्सिलोना की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे ने जमकर सराहना की है. गौरतलब है कि मेसी की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने लीग के अपने पहले मैच में जुवेंट्स को 3-0 से मात देकर नए सीजन का शानदार आगाज किया है. इस मैच में मेसी ने फुटबॉल पर गजब का नियंत्रण दिखाते हुए दो गोल दागे. बार्सिलोना टीम के लिए मैच का एक अन्य गोल इवान राकिटिक ने भी किया.
यह भी पढ़ें : बीवी से प्यार को दर्शाने के लिए मेसी ने कमर पर बनवाया 'किस' का टैटू
जुवेट्स के खिलाफ मिली जीत बार्सिलोना के लिए इसलिए भी अहम थी, क्योंकि लीग के पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में जुवेंट्स ने स्पेनिश क्लब को करारी मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था.
वीडियो: वर्ल्ड बैडमिंटन में मेडल जीतकर देश लौटीं सिंधु
टीम के कोच वेलवेर्डे ने कहा, "आप हमेशा सोचते हैं कि अगर मेसी के पास फुटबॉल आई है, तो कुछ अच्छा ही होने वाला है." उन्होंने कहा कि एक कोच के तौर पर उन्होंने मेसी के खिलाफ मैच को खेलने का अनुभव हासिल किया हुआ है और अब वह उनके साथ खेलने का अनुभव ले रहे हैं. मेसी टीम के लिए हर प्रकार से प्रतिबद्ध हैं.(इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं