विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

सिमोना हालेप को चाइना ओपन में वर्ल्ड नंबर एक बनने से पहले ही मिली पहली हार

रोमानिया की सिमोना हालेप को चाइना ओपन के फ़ाइनल में फ़्रांस की कैरोलिन गार्सिया (Caroline Garcia) ने हरा दिया.

सिमोना हालेप को चाइना ओपन में वर्ल्ड नंबर एक बनने से पहले ही मिली पहली हार
रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: रोमानिया की सिमोना हालेप को चाइना ओपन के फ़ाइनल में फ़्रांस की कैरोलिन गार्सिया (Caroline Garcia) ने हरा दिया. सोमवार को WTA की ताज़ा रैंकिंग जारी होगी जिसमें हालेप नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन जाएगी लेकिन इससे एक दिन पहले रविवार को चाइना ओपन के फ़ाइनल में 26 साल की हालेप को 6-4, 7-6 (7/3) से हार झेलनी पड़ी. कैरोलिना गार्सिया की इस जीत के साथ ही वो पहली बार टेनिस रैंकिंग के टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगी. इसी के साथ हालेप की जीत का सिलसिला भी थम गया. गार्सिया पिछले दो हफ़्तों से लगातार 12 मैच जीत कर फ़ॉर्म में हैं. इस दौरान उन्‍होंने पिछले रविवार को वुहान ओपन (Wuhan Open) भी जीता था.

पिछले साल से डबल्स से सिंग्लस खेलने उतरी गार्सिया के लिए ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. चाइना ओपन में फ़ाइनल खेलने उतरी गार्सिया इससे पहले दोनों बार हालेप से हार चुकीं थी. ऐसे में 23 साल की गार्सिया के लिए चुनौती आसान नहीं थी. उम्मीद के मुताबिक हालेप ने शुरुआत में ही गार्सिया की सर्विस को तोड़ा लेकिन गार्सिया ने वापसी करते हुए पहला टेस्ट 6-4 से अपने नाम किया.

दूसरे सेट में 3-3 की बराबरी पर मैच आया. नई नंबर एक खिलाड़ी ने हालेप ने दबाव बनाया लेकिन गार्सिया ने 9 ब्रेक प्वाइंट लेते हुए 4-3 से बढ़त बना ली. 5 फ़ीट 10 इंच की गार्सिया ने दूसरे सेट को टाई-ब्रेकर में ले गईं और अंत में सेट अपने नाम किया. पैर में चोट से परेशान गार्सिया को इसी टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर-फ़ाइनल मैच में कोर्ट में मेडिकल ब्रेक भी लेना पड़ा था. चाइना ओपन जीतने के साथ ही वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 15 रैंक की गार्सिया अब नंबर 9 पर पहुंच जाएगी.

VIDEO: सेरेना विलियम्स ने बहन वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्लैम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com