विज्ञापन

‘धुरंधर’ के दाउद इब्राहिम को मेक अप करते समय क्या हुआ कि घबरा गए मेक अप आर्टिस्ट करणदीप?

‘धुरंधर 1’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कामयाबी फिल्म जगत को जहां हैरान कर रही है, वहीं दर्शक अब फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े किरदार की कहानी भी जानना चाहते हैं.

‘धुरंधर’ के दाउद इब्राहिम को मेक अप करते समय क्या हुआ कि घबरा गए मेक अप आर्टिस्ट करणदीप?
धुरंधर को लेकर मेकर्स आर्टिस्ट की खास बातचीत

‘धुरंधर 1' और ‘धुरंधर 2' की जबरदस्त कामयाबी फिल्म जगत को जहां हैरान कर रही है, वहीं दर्शक अब फिल्म से जुड़े हर छोटे-बड़े किरदार की कहानी भी जानना चाहते हैं. लोगों की दिलचस्पी सिर्फ एक्टर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म के तकनीशियनों और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम के किस्से भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. फिल्म के एक्शन डायरेक्टर से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक, हर किसी की तारीफ हो रही है और हर किसी के पास फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव हैं.

इसी कड़ी में एनडीटीवी ने फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट भाई-बहन की जोड़ी प्रीति शील और करणदीप सिंह से खास बातचीत की. इस बातचीत में करणदीप सिंह ने फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहे अभिनेता दानिश इकबाल से जुड़ा एक मजेदार और चौंकाने वाला किस्सा साझा किया.

करणदीप ने बताया, “जिस दिन दानिश की शूटिंग शुरू होनी थी, उससे कुछ वक्त पहले या एक रात पहले ही दानिश थाईलैंड पहुंचे थे. उन्हें ज्यादा आराम करने का वक्त नहीं मिला, क्योंकि उनके मेकअप में करीब 6 से 7 घंटे लगते थे. दानिश के चेहरे से लेकर हाथों तक प्रोस्थेटिक्स के पीस लगाए जाते थे और उसके बाद उन्हें 8 घंटे से ज्यादा शूट भी करना पड़ता था.”

ये भी पढ़ें: 15 दिनों तक हाउसफुल! 2 करोड़ की इस फिल्म ने मचा दिया था तहलका, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और संजय दत्त ने तोड़ दिए थे रिकॉर्ड

करणदीप ने आगे कहा, “पहले दिन सुबह जब जल्दी मेकअप शुरू हुआ तो गर्दन और चेहरे का मेकअप चल रहा था. इसके लिए दानिश को गर्दन स्ट्रेच करनी पड़ी. काफी वक्त तक गर्दन स्ट्रेच करने की वजह से उन्हें दौरा पड़ने लगा.” करणदीप बोले, “मैं घबरा गया. मेरे साथ थाईलैंड का एक लड़का था, वो भी घबरा गया. मैं तुरंत एम्बुलेंस बुलाना चाहता था, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इस थाईलैंड के शख्स को मैं कैसे समझाऊं.”

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे बताया, “सौभाग्य से कुछ ही वक्त में दानिश का दौरा ठीक हो गया. हमें घबराया हुआ देखकर उन्होंने उल्टा कहा कि क्या हुआ, मेकअप बीच में क्यों रोक दिया?” करणदीप ने यह भी कहा, “दानिश को एहसास ही नहीं हुआ कि उन्हें दौरा पड़ा था. फिर मैंने उन्हें पूरा किस्सा बताया.”

आज ‘धुरंधर' के दोनों भाग ‘शोले ‘ की तरह कल्ट बन चुके हैं. जिस तरह ‘शोले' के हर किरदार को लोग पहचानते हैं और उससे जुड़े किस्से दर्शकों को याद रहते हैं, कुछ वैसा ही अब ‘धुरंधर' के साथ भी देखने को मिल रहा है. फिल्म के किस्से धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं और दर्शक इन्हें जानने और सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com