मडगांव:
देर रात गोवा पुलिस ने इस साल की आईएसएल विजेता टीम चेन्नईयिन एफसी के कप्तान एलेनो ब्लूमर को एफसी गोवा टीम के सह-मालिक दत्ताराज सलगांवकर के साथ कथित बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मडगांव के पुलिस इंस्पेक्टर सी.एल. पाटिल ने बताया, 'सलगांवकर ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। हमने एलेनो को गिरफ्तार कर लिया है।' आईएसएल फाइनल में चेन्नईयिन द्वारा एफसी गोवा को हराए जाने के बाद मैदान पर मनाए जा रहे जश्न के दौरान यह घटना हुई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
गोवा पुलिस, आईएसएल, चेन्नईयिन एफसी, एलेनो ब्लूमर, एफसी गोवा, दत्ताराज सलगांवकर, ISL, Chennaiyin Fc, FC Goa, Elano Blumer