विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2017

चेन्नई सिटी ने चर्चिल ब्रदर्स को हराकर पहली जीत दर्ज की

चेन्नई सिटी ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चर्चिल ब्रदर्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की.

चेन्नई सिटी ने चर्चिल ब्रदर्स को हराकर पहली जीत दर्ज की
प्रतीकात्मक इमेज
  • चेन्नई सिटी ने चर्चिल ब्रदर्स को दी मात
  • आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
  • चेन्नई सिटी के इस जीत से पांच मैचों में चार अंक हो गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वास्को: चेन्नई सिटी ने दोनों हाफ में एक-एक गोल दागते हुए आज यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चर्चिल ब्रदर्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. चेन्नई सिटी ने मैच में दबदबा बनाए रखा और उसकी तरफ से जीन माइकल जोकिम (45 प्लस एक) और मुरिलो अल्मेडिया (51वें मिनट) ने गोल दागे.

VIDEO: कश्मीर में पत्थरबाजी छोड़ लड़कियों ने अपनाई फुटबॉल
पदार्पण कर रही चेन्नई सिटी के इस जीत से पांच मैचों में चार अंक हो गए हैं, जबकि चर्चिल की टीम एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रहने के कारण पांच मैचों के बाद अंतिम पायदान पर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com