विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

कांस्य पदक जीत एल्लेसन फेलिक्स ने की उसैन बोल्ट की बराबरी

विश्व चैंपियनशिप के अलावा ओलंपिक में भी फेलिक्स का प्रदर्शन शानदार रहा है जहां छह स्वर्ण के साथ उन्होंने कुल नौ पदक अपने नाम किये हैं.

कांस्य पदक जीत एल्लेसन फेलिक्स ने की उसैन बोल्ट की बराबरी
उसैन बोल्ट.
लंदन: लंदन में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमेरिका की एल्लेसन फेलिक्स ने कांस्य पदक जीत पदकों की संख्या के मामले में जमैका के उसैन बोल्ट और मेर्लेनी ओट्टे की बराबरी कर ली है. विश्व चैंपियनशिप में फेलिक्स का यह 14वां पदक है जोकि बोल्ट और ओट्टे के बारबर है. इन 14 पदकों में फेलिक्स के नौ स्वर्ण पदक हैं. विश्व चैंपियनशिप के अलावा ओलंपिक में भी फेलिक्स का प्रदर्शन शानदार रहा है जहां छह स्वर्ण के साथ उन्होंने कुल नौ पदक अपने नाम किये हैं.

अपना आखिरी टुर्नामेंट खेल रहे बोल्ट को अभी 4x100 रिले दौड़ में भाग लेना है और उनके पास विश्व चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या को15 करने मौका होगा लेकिन फेलिक्स उनसे से आगे निकल सकती. वह 4x100 रिले दौड़ स्पर्धा के अलावा 4x400 टीम रिले दौड़ में भी पदक जीतने की दावेदार हैं.

यह भी पढ़ें : बोल्ट के करियर की आखिरी 100 मीटर रेस में 'हीरो' बने जस्टिन गैटलिन

तेज बारिश के बीच बुधवार को 400 मीटर की इस दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद फेलिक्स ने कहा कि वह नतीजे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है . उन्होंने कहा, ‘‘ मैं स्वर्ण पदक चूकने से निराश हूं लेकिन मेरे लिये अभी चैंपियनशिप में और भी मौके हैं.’’ इस दौड़ में उनकी हमवतन फिलिस फ्रांसीस ने स्वर्ण और बहरीन की सलवा ईद नासीर ने रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं.
VIDEO : बोल्ट का करिश्मा

31 वर्षीय फेलिक्स ने उम्मीद जतायी की वह 2020 में जापान के तोक्यो में होने वाले ओलंपिक तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com