फर्राटा धावक उसैन बोल्ट (फाइल फोटो)
रियो डि जिनेरियो:
100 मीटर रेस में जमैका के उसैन बोल्ट राउंड 1 यानि अपनी हीट में नंबर एक रहे. बोल्ट ने 100 मीटर भागने के लिए 10.07 सेकेंड का समय लिया. बोल्ट 100 मीटर रेस में वर्ल्ड और ओलिंपिक रिकॉर्ड होल्डर हैं. बोल्ट का ये तीसरा ओलिंपिक है.
अगर बोल्ट रियो में भी इस रेस में गोल्ड जीतते हैं तो ये एक नया रिकॉर्ड होगा. 100 मीटर में लगातार तीन ओलिंपिक गोल्ड जीतने वाले वह दुनिया के पहले एथलीट बनेंगे.
बोल्ट बीजिंग और लंदन ओलिंपिक में 100 मीटर में गोल्ड जीत चुके हैं. इससे पहले अमेरिका के कार्ल लुइस ने 1984 और 1988 के ओलिंपिक खेलों में इसी इवेंट में गोल्ड जीता है और अमेरिका के आर्ची हान (Archie Hahn) ने 1904 और 1906 में ये कारनामा किया था.
सोमवार को खेले जाने वाला फ़ाइनल (भारतीय समय अनुसार सुबह 6:55 बजे) बोल्ट के लिए ओलिंपिक में आख़िरी 100 मीटर रेस होगी. 29 साल के बोल्ट ने रियो ओलिंपिक के बाद संन्यास का ऐलान किया है.
रियो में बोल्ट के सामने अमेरिका के जस्टिन गैटलिन की चुनौती है. गैटलिन ने हीट में 10.01 सेकेंड का समय लिया. गैटलिन भी रियो में रिकॉर्ड बना सकते हैं. अगर गैटलिन मेडल जीतते हैं तो वो 34 साल की उम्र में 100 मीटर में ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बनेंगे. गैटलिन से पहले जमैका मूल के ब्रिटिश एथलीट लिंफ़ोर्ड क्रिस्टी (Linford Christie) ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक में 32 साल की उम्र में गोल्ड जीता था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, रियो ओलंपिक 2016, उसैन बोल्ट, 100 मीटर रेस, Rio Olympics, Rio Olympic 2016, Ussain Bolt, 100 Meter Race