ऑस्कर की हैटट्रिक से ब्राजील ने शनिवार को हुए अंडर 20 विश्व कप फाइनल में अतिरिक्त समय में पुर्तगाल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बोगोटा:
ऑस्कर की हैटट्रिक से ब्राजील ने शनिवार को हुए अंडर 20 विश्व कप फाइनल में अतिरिक्त समय में पुर्तगाल को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पांचवें मिनट में गोल करने के बाद ऑस्कर ने दूसरे हाफ में 78वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर अतिरिक्त समय में टीम को जीत दिलाई, जब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। ऑस्कर ने 111वें मिनट में विजयी गोल दागा। उन्होंने दाईं ओर से मिले पास पर पुर्तगाल के गोलकीपर मिका को चौंकाते हुए ब्राजील को पांचवां अंडर 20 विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ब्राजील दो साल पहले इस टूर्नामेंट में उप विजेता रहा था। हालांकि टीम को पुर्तगाल टीम के खिलाफ प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जो अपना तीसरा अंडर 20 खिताब जीतने की कोशिश में थी। इस परिणाम से ब्राजील ने 1991 फाइनल में पुर्तगाल से पेनल्टी में मिली हार का बदला चुकता किया। पुर्तगाल की तरफ से नेल्सन ओलिवेरा ने नौंवें और 59वें मिनट में गोल किए। इससे पहले, तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में मैक्सिको ने फ्रांस को 3-1 से परास्त किया, जिसकी तरफ से उलीसेस डाविला, जार्ज एनरिकेज और एडसन रिवेरा ने गोल किए। फ्रांस की ओर से एकमात्र गोल एलेजांद्रे लाकाजेटे ने आठवें मिनट में किया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्राजील, फुटबॉल विश्व कप, अंडर 20