बॉथम ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम अगले 5−6 साल तक टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत कायम रखने के काबिल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी इयन बॉथम ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम अगले 5−6 साल तक टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत कायम रखने के काबिल है। बॉथम का मानना है कि इंग्लैंड की टीम में काफी युवा खिलाड़ी है और वो अगले 5−6 साल तक विश्व क्रिकेट में छाए रहेंगे। हालांकि एंड्रीव स्ट्रॉस और केविन पीटरसन शायद अगले 3−4 साल में रिटायर हो जाएं लेकिन इससे टीम पर असर नहीं पड़ेगा। बॉथम ने यह भीकहा कि आईसीसी की रैंकिग में टॉप 10 मे इंग्लैं के 4 गेंदबाज़ और 4 बल्लेबाज़ हैं जो बताते हैं कि इंग्लैंड सिर्फ अपने गेंदबाज़ों या बल्लेबाज़ों पर निर्भर नहीं है।