विज्ञापन

ऑफिस मिटिंग में इस्तेमाल करें ये 5 शब्द, CEO बुलाकर दे देगा प्रमोशन

Office Meeting Hacks: अगर आप भी ऑफिस में हर रोज मीटिंग करते हैं और उस लोगों की भीड़ में खुद को अलग दिखाना चाहते हैं तो इन शब्दों को अपने पास कर लें नोट. ऐसा इंप्रेशन पड़ेगा की बॉस भी आपको बुलाकर प्रमोशन की बात कर देगा!

ऑफिस मिटिंग में इस्तेमाल करें ये 5 शब्द, CEO बुलाकर दे देगा प्रमोशन
ऑफिस मीटिंग में खुद को इस तरह से करें प्रेजेंट. Image Credit: AI

Office Hack: कॉर्पोरेट दुनिया में जो लोग काम करते हैं उन सभी को पता होगा कि आज के समय में सिर्फ मेहनत करना काफी नहीं होता है. बल्कि आपको अपने पर ओवरऑल काम करने की जरूरत होती है. जिसमें आप कैसे बोलते हैं और कैसे खुद को प्रेजेंट करते हैं ये भी बहुत जरूरी हो गया है. कई बार आपने भी देखा होगा कि ऑफिस में कुछ लोग कम काम करने के बावजूद भी बॉस को ज्यादा इंप्रेस कर देते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसका असल राज क्या है? बता दें कि ये राज है उनकी कॉर्पोरेट भाषा. अगर आप ऑफिस मीटिंग में सही शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आप खुद को भीड़ से अलग बनाते हैं और ये कुछ शब्द आपकी पर्सनालिटी को एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है.

क्या है सीक्रेट 

आज के समय में ऑफिस में सिर्फ लेट्स डिस्कस या ओके बोलने से काम नहीं चलता है. बल्कि आपको कुछ ऐसे शब्दों के बारे में पता होना चाहिए जो आपको स्मार्ट, स्ट्रेटेजिक और लीडरशिप माइंडसेट वाला दिखाएं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी बातों को सीरियसली लिया जाए तो ये 6 पॉवरफुल शब्द आपकी मदद कर सकते हैं. और हाँ, सही जगह पर सही शब्द इस्तेमाल कर दिया तो बॉस भी नोटिस किए बिना नहीं रह पाएगा!

Latest and Breaking News on NDTV

1. Derisk (स्मार्ट बनो, सेफ खेलो)

इस शब्द का मतलब है कि आप सिर्फ काम नहीं कर रहे हैं बल्कि आप काम के साथ होने वाले रिस्क मैनेजमेंट को भी समझते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- Let's derisk this approach before deployment.

इससे सामने वाले को लगेगा कि आप पहले से आने वाली परेशानियों के बारे में समझ रहे हैं. 

2. North Star (बड़ा सोचो, बड़ा बोलो)

ये शब्द आपके विजन को दिखाता है. यानी आप सिर्फ छोटे टास्क पर ही नहीं, बल्कि बड़े गोल्स पर भी फोकस कर रहे हैं.

कैसे करें इस्तेमाल- We should align this with our North Star.

3. Single-Threaded Owner (जिम्मेदारी को स्टाइल में ट्रांसफर करना)

इस शब्द का अर्थ है कि किसी एक व्यक्ति को किसी काम की पूरी जिम्मेदारी दी जाए.

कैसे करें इस्तेमाल- We need a single-threaded owner for this project.

ये भी पढ़ें: क्या सच में पड़ जाती है एसी की आदत? जानिए बिना एसी के सर्वाइव करने की तरीके

4. Real Estate (PPT में भी रॉयल टच)

यह शब्द प्रेजेंटेशन के डिजाइन को लेकर आपकी समझ को दिखाता है.

कैसे करें इस्तेमाल - There's too much real estate on this slide.

इससे दिखता है कि आप सिर्फ कंटेंट नहीं बल्कि प्रेजेंटेशन की क्वालिटी पर भी ध्यान दे रहे हैं. 

5. Circle Back (बात खत्म करने का सही तरीका)

जब कोई बात बहुत लंबी हो जाए और आप उसको खत्म करने या उस वक्त जवाब ना देने की सोच रहे हैं तो इस शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल- Let's circle back on this later.

इससे आप बिना किसी टकराव के बातचीत को आगे के लिए टाल सकते हैं.

6. Bandwidth (काम से बचने का प्रो तरीका)

जब आप बहुत ज्यादा बिजी हों या कोई नया काम ना लेना चाह रहे हैं तो आप इस शब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- I don't have the bandwidth right now.

यह सीधा 'न' कहने से कहीं ज्यादा प्रोफेशनल लगता है.

अगर आप इन शब्दों को अपनी हर रोज की मीटिंग और ऑफिस में इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे तो ऐसा भी हो सकता है कि एक दिन आपको रोज़ की मीटिंग में मीटिंग के बाद सीईओ सच में बुलाकर बोले- 'Let's discuss your promotion!' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Meeting Hacks 2026, Office Meeting Hacks And Tricks, Office Meeting Hacks And Tips, Office Meeting Hacks For Teams, Office Meeting Hacks, Office Meeting Hacks To Improve Workplace, Office Meeting Hacks Reddit, Office Meeting Hacks Meaning, Office Meeting Hacks For Microsoft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com