बार्सिलोना ने पेरिस सेंट जर्मेन को नेमार का ट्रॉसफर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है (फाइल फोटो)
- सर्टिफिकेट जारी नहीं करने का बताया यह कारण
- कहा, पीएसजी 22.2 करोड़ यूरो का भुगतान करे
- नए क्लब के साथ पहले मैच में नहीं उतर पाए थे नेमार
बार्सिलोना:
स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने हाल ही में क्लब छोड़कर गए स्टार स्ट्राइकर नेमार के नए फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन को नेमार का ट्रॉसफर सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है. बार्सिलोना ने कहा कि जब तक पीएसजी नेमार के करार के तहत हुए सौदे के 22.2 करोड़ यूरो (26.3 करोड़ डॉलर) का भुगतान नहीं कर देता, तब तक वह ट्रॉसफर सर्टिफिकेट नहीं देगा. समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के अधिकारी क्लब के बैंक से स्थानांतरण राशि जमा होने की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं. स्पेनिश क्लब के सूत्रों से यह जानकारी मिली.ब्राजीलियाई स्टार नेमार के चार प्रतिनिधियों, जिसमें उनके वकील भी शामिल है, ने बार्सिलोना को तीन अगस्त को 22.2 करोड़ यूरो का चेक दिया था. पिछली बार अमीन्स के खिलाफ खेले गए मैच में नेमार जर्मेन क्लब के साथ मैदान पर नहीं उतर पाए थे, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि रविवार को गुइनगैंप के खिलाफ होने वाले मैच में टीम के साथ मैदान पर जरूर उतरेंगे.
यह भी पढ़ें : फुटबाल की दुनिया में सबसे बड़ी डील : नेमार की कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे...
गौरतलब है कि नेमार के आधिकारिक रूप से फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाड़ी बनते ही फुटबॉल की दुनिया की सबसे बड़ी डील की जानकारी भी सबके सामने आ गई है. नेमार की डील ने फुटबॉल की दुनिया में भूचाल ला दिया.. क्योंकि इससे ज्यादा पैसे कभी किसी खिलाड़ी के लिए नहीं दिए गए. जानकारी के अनुसार, हर हफ्ते नेमार करीब 8 करोड़ रुपये कमाएंगे. उनके एक घंटे की कीमत करीब 4 लाख 65 हजार रुपये है. एक मिनट की कीमत करीब 8 हजार रुपये. और इस क्लब के साथ हर एक सेकंड 130 रुपये का होगा. यह आंकड़े साफ बता रहे हैं कि नेमार की डील ने तमाम आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है.
वीडियो : नेमार के गोल से ब्राजील ने गोल्ड जीता
टॉप तीन फुटबॉल डील
नेमार के लिए अपनी टीम में लाने के लिए PSG ने 1673 करोड़ रुपये दिए.
इससे पहले पॉल पॉग्बा को खरीदने के लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 742 करोड़ रुपये दिए थे.
गैराथ बेल को रियाल मैड्रिड ने 709 करोड़ रुपये में टॉटनहम से खरीदा था. (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Neymar, Transfer Certificate