विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2016

लियोनेल मेसी की चोट को लेकर अर्जेंटीना के कोच बाउजा ने बार्सिलोना क्‍लब को सुनाई खरी-खोटी

लियोनेल मेसी की चोट को लेकर अर्जेंटीना के कोच बाउजा ने बार्सिलोना क्‍लब को सुनाई खरी-खोटी
लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)
  • मेड्रिड के खिलाफ मैच के दौरान आ गया था मेसी को ग्रोइन में खिंचाव
  • खिंचाव के कारण तीन सप्‍ताह तक फुटबॉल से दूर रहना होगा
  • अर्जेंटीना को अगले माह पेरू और पराग्‍वे से खेलना है मैच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ब्‍यूनस आयर्स.: अर्जेंटीना के कोच एडगाडरे बाउजा ने अगले महीने पेरू और पैराग्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण विश्व कप मैचों के लिए स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को चोट के कारण गंवाने के बाद फुटबॉल क्‍लब बार्सिलोना पर निशाना साधा है.

बुधवार रात एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना के 1-1 से ड्रॉ के दौरान मेसी के ग्रोइन में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह तीन हफ्ते तक फुटबॉल से दूर रहेंगे जिसके बाद बाउजा ने नाराजगी जाहिर की है. बाउजा ने फाक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘वे मेसी का ध्यान रखने के लिए हमें संदेश भेजते रहते हैं लेकिन वे उसे नहीं बचाते. वह प्रत्येक मैच में खेलता है.’ उन्होंने कहा, ‘हम पहले भी मेसी के बिना खेले हैं. वह विरोधियों के लिए जो मुश्किलें पैदा करता है उसके कारण उसका होना फायदे की स्थिति होती है. लेकिन अगर हमें उसके बिना खेलना है तो यह कोच के रूप में मेरे लिए और टीम के लिए चुनौती है.’

गौरतलब है कि कोपा अमेरिका के फाइनल में हार के बाद मेसी द्वारा राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा से उनके फैन्स और फुटबॉल प्रेमी बेहद दुखी हो गए थे. ये उनसे संन्यास के फैसले को वापस लेने के लिए गुहार लगा रहे थे. यही नहीं, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने भी उनसे अपने फैसला पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की थी. इसके बाद पिछले माह 13 अगस्‍त को मेसी ने घोषणा की थी कि वे अपने देश से बेहद प्‍यार करते हैं और इसकी खातिर उन्‍होंने संन्‍यास का फैसला पलटते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का फैसला किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एडगाडरे बाउजा, लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना, बार्सिलाेना क्‍लब, Barcelona, Lionel Messi, Edgardo Bauza, Argentina, कोच, Coach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com