ली चोंग वेई ओलिंपिक में तीन सिल्वर मेडल जीत चुके हैं (फाइल फोटो)
- चोंग ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
- वीडियो को छवि खराब करने की कोशिश बताया
- ओलिंपिक में तीन मेडल जीत चुके हैं चोंग वेई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुआलालंपुर:
मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई से जुड़ा एक सेक्स वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि इस मलेशियाई बैडमिंटन स्टार ने सेक्स वीडियो का हिस्सा होने से इनकार किया है. यही नहीं, उन्होंने पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है. दो बच्चों के पिता चोंग वेई ने वीडियो को उनकी छवि और चरित्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करार दिया है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया में इस तरह की अटकलें थी कि चोंग वेई इस वीडियो में शामिल हैं जिसमें एक पुरुष और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था. चोंग का यह वीडियो की मलेशिया के खेल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: विक्टर एक्सेलसन ने जीता मलेशिया मास्टर्स का पुरुष वर्ग का खिताब...
वैसे, इस वीडियो को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये सफाई दी है.चोंग वेई ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी करके कहा, ‘मैं इन दुर्भावनापूर्ण आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं. मैं इस वीडियो से किसी भी तरह से नहीं जुड़ा हूं.’उन्होंने कहा, ‘मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले की जांच की जा रही है.’
वीडियो: गोपीचंद बोले, क्रिकेट को छोड़ दें तो बैडमिंटन देश का नंबर 1 खेल
35 वर्ष के चोंग तीन बार ओलिंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं. उनका विवाह मलेशिया की पूर्व बैडमिंटन स्टार वांग म्यू चू से हुआ है. यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब इस बैडमिंटन स्टार की बायोपिक, 'ली चोंग वेई: राइज ऑफ ए लीजेंड' का अगले माह प्रीमियर होने जा रहे हैं. चोंग इस समय बर्मिंघम में होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे हैं. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं